छत्तीसगढ़

CG : कैंसर से ग्रस्त भांजे को ठीक कराने मामा ने कराया तांत्रिक क्रिया, श्मशान घाट में कटा बवाल

बिलासपुर । बीती देर रात जलती चिता के पास युवक-युवती की फोटो लेकर तांत्रिक क्रिया करते हुए एक महिला और एक उसके सहयोगी पुरुष को पुलिस ने पकड़ा है. यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक मुक्तिधाम का है. मामले में तांत्रिक क्रिया करने वालों से पूछताछ में पता चला है कि सहयोगी युवक के भांजे को कैंसर है इसलिए उसके स्वास्थ्य सुधार के लिए मुक्तिधाम में पूजा पाठ कर रहे थे. दरअसल, सिरगिट्टी बन्नाक चौक के मुक्तिधाम में शनिवार की देर रात जलती चिता के सामने महिला और पुरुष को तंत्र पूजा करते लोगों ने पकड़ा. दोनों युवक और युवती की बीच में फोटो रखकर मोमबत्ती और दिया जलाकर पूजा कर रहे थे. इसकी जानकारी जब देर रात आसपास के लोगों को लगी तो लोग डर गए. लेकिन लोगों ने हिम्मत जुटाया और मौके पर पहुंचे. पूछताछ में पता चला कि बाहर से आई महिला तांत्रिक और उसके सहयोगी जलती चिता के सामने तंत्र पूजा कर रहे थे. बीच में युवक-युवती की फोटो और पुतलों के साथ शराब सिगरेट आदि सामान पड़ा हुआ था. इस दौरान गुस्साए लोगों ने उनकी पिटाई कर दी और सिरगिट्टी पुलिस के हवाले कर दिया. लोगों के मुताबिक महिला को तंत्र पूजा के लिए बाहर से बुलाया गया था बताया जा रहा है कि सिरगिट्टी के न्यू कॉलोनी के शंकर नामक युवक के भांजे को कैंसर है. इसलिए उसने पूजा पाठ करने वाले अपनी परिचित को बाहर से बुलाया था जो मुक्तिधाम में पूजा कर रहे थे. पुलिस दोनों से और पूछताछ कर रही है, इसके बाद मामले का खुलासा होगा.

kgnews

Recent Posts

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीराम वन गमन…

1 hour ago
MP के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस विभाग में सीधे मिलेगी नौकरी; SI और आरक्षक पद आरक्षित

MP के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस विभाग में सीधे मिलेगी नौकरी; SI और आरक्षक पद आरक्षित

भोपाल  मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के…

1 hour ago
रेत कारोबारियों के विवाद में मौत पर CM साय सख्त, बोले- ‘दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा’

रेत कारोबारियों के विवाद में मौत पर CM साय सख्त, बोले- ‘दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा’

रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता भरत सिंह…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की…

2 hours ago
NEET Re-Exam पर MP में हाई अलर्ट, 283 केंद्रों पर कड़ी निगरानी; CM मोहन यादव खुद कर रहे मॉनिटरिंग

NEET Re-Exam पर MP में हाई अलर्ट, 283 केंद्रों पर कड़ी निगरानी; CM मोहन यादव खुद कर रहे मॉनिटरिंग

इंदौर/ भोपाल   नीट पुनर्परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए…

2 hours ago