टीकमगढ़
थाना कोतवाली जिला टीकमगढ के बहुचर्चित चिट फंड घोटाले में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ रोहित काशवानी, अति. पु. अधी. सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज के नेतृत्व में पुलिस टीम दारा एक अन्य आरोपी को पकडने में सफलता हासिल की है। एवं आरोपी रविशंकर तिवारी के भाई विनोद तिवारी को गिरफ्तार कर करीब 2.25 करोड की संपत्ति सीज की गई है। जिसमें आरोपी विनोद के नाम भोपाल में तिलकराम होटल एवं उसकी पत्नि के नाम एक फ्लैट की रजिस्ट्रियां पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी विनोद पिता तिलकराम नि. ललितपुर हाल नि. भोपाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गणों की संपत्ति के संबंध में और जानकारी एकत्र की जा रही है। आरोपी विनोद पर पूर्व में भी इसी तरह का अपराध थाना पिपलानी में सन 2020 में दर्ज हो चुका है । आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आनंद राज थाना प्रभारी कोतवाली, उनि० नीतेश जैन, उनि कमल पाठक, उनि आरडी कुशवाहा, उनि वीरेन्द्र परस्ते, प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा, आरक्षक आलोक, आरक्षक रिषी राय, आर सूरज राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।
भिलाई नगर. पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई का अस्थि विसर्जन संगम प्रयागराज में उनके सुपुत्र दिलहरण…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं…
रायपुर : विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी जी राम जी) के…
रायपुर : महिलाओं एवं किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी…
कभी बाजार जाने, सामान लाने या अपने रायपुर : व्यवसाय से जुड़े छोटे-छोटे कामों के…