छत्तीसगढ़

CG : बहुत जल्द पटरी पर दौड़ती नजर आएगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

रायपुर भारतीय रेलवे जल्द ही अत्याधुनिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। स्वदेशी तकनीक से निर्मित इन ट्रेनों में यात्री सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी और इनमें लोको पायलट और अटेंडेंट्स के लिए भी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही यह ट्रेन टक्कर रोधी कवच प्रणाली से लैस है।

इन ट्रेनों का डिज़ाइन और इंटीरियर आकर्षक और विश्वस्तरीय होगा। सुविधाओं में USB चार्जिंग, एकीकृत रीडिंग लाइट, सार्वजनिक घोषणा प्रणाली, इनसाइड डिस्प्ले पैनल, सिक्योरिटी कैमरे, मॉड्यूलर पैंट्री, और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय शामिल हैं। प्रथम एसी डिब्बे में गर्म पानी के शॉवर की सुविधा भी दी जाएगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का ट्रायल जल्द शुरू होने वाला है, जिसके बाद इन्हें देश के विभिन्न लंबी दूरी के रेल मार्गों पर चलाया जाएगा। इन ट्रेनों से भारत में लंबी दूरी की रेल यात्रा में क्रांति की उम्मीद है, जो आराम, सुरक्षा और दक्षता के नए मानक स्थापित करेंगी।

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेंगलूरु में उत्पादन इकाई का दौरा किया और वहां वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट के उत्पादन का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना भी उनके साथ मौजूद रहे। रेल मंत्री ने वंदे भारत स्लीपर के उत्पादन में कार्यरत कर्मचारियों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन भी किया।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

60 minutes ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

1 hour ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

1 hour ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

1 hour ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

1 hour ago