स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन रीवा के कनिष्ठ सहायक अहिरवार निलंबित

भोपाल

प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के प्रताप नारायण यादव ने लक्ष्मण अहिरवार, कनिष्ठ सहायक जिला कार्यालय रीवा को कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता के कारण निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में अहिरवार का मुख्यालय क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार इन्हें निर्वाह भत्ता देय होगा।

उल्लेखनीय है कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देशानुसार कार्पोरेशन के कतिपय जिलों में चावल के भौतिक सत्यापन किये जाने के लिये जांच दल का गठन किया गया था। रीवा जिले के लिये गठित जांच दल द्वारा राइस मिलों का भौतिक सत्यापन करने पर यह तथ्य संज्ञान में आया कि लक्ष्मण अहिरवार कनिष्ठ. सहायक जिला कार्यालय रीवा ने बिना जिला प्रबंधक की पूर्वानुमति के स्वंय के हस्ताक्षर से चिन्हित मिलर्स को सीएमआर चावल कार्पोरेशन में जमा कराने के लिये पत्र जारी किया गया है। उनका यह कृत्य स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता को प्रदर्शित करता है तथा कदाचरण की श्रेणी में आता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

4 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

4 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

4 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

4 hours ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

4 hours ago