राजनांदगांव| शहर के पेंड्री वार्ड में शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत वार्ड के लोगों ने लालबाग थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लालबाग पुलिस ने बताया कि पेंड्री वार्ड में शिवलिंग का निर्माण कराया गया था। जिसमें वार्ड के लोग पूजा अर्चना करते थे। सोमवार सुबह शिवलिंग को क्षतिग्रस्त देख प्रार्थी राकेश ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जिसमें सामने आया कि वार्ड के ही आरोपी प्रकाश गनवीर ने देर रात शिवलिंग को नुकसान पहुंचाया था।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *