मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 सितम्बर को उज्जैन में निज निवास पर शाम 5 से 8 बजे तक आगंतुकों से करेंगे भेंट
इंदौर के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूज्य पिताजी स्व. पूनमचंद जी यादव के देवलोकगमन पर शोक व्यक्त करने आने वाले आगंतुकों से गीता कॉलोनी, उज्जैन स्थित निवास पर 8 सितंबर को शाम 5 से रात्रि 8 बजे तक मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 सितम्बर को प्रात: 10.30 पर इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर के विकास कार्यों संबंधी बैठक लेंगे। इंदौर जिले का प्रभार मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पास है। बैठक के बाद खण्डवा जिले के ग्राम खालवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद हरदा जिले के ग्राम खुदिया (मकड़ाई) में मंत्री विजय शाह के बड़े भाई स्व. श्रीमंत राजा अजय शाह को श्रद्धांजलि अर्पित कर शाम 4.20 पर उज्जैन पहुँचेंगे।
अनूपपुर. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…
अनूपपुर. जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…
भोपाल. 17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…
जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…