पश्चिम क्षेत्र में अब तक लगे 7.40 लाख अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर, ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने दी बधाई

भोपाल
केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय एवं मप्र ऊर्जा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर की स्थापना की दिशा में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर अग्रणी भूमिका निभा रही है। पश्चिम क्षेत्र कंपनी के महू, खरगोन शहर पूर्व में पूर्ण स्मार्ट मीटर वाले नगर घोषित हो गए हैं। अब एक सप्ताह बाद झाबुआ एवं थांदला नगर भी पूर्ण स्मार्ट मीटरीकृत नगर बन जाएंगे। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने स्मार्ट मीटर परियोजना का श्रेष्ठ संचालन करने पर पश्चिम क्षेत्र कंपनी के कार्मिकों को बधाई दी है।

पश्चिम क्षेत्र कंपनी में अब तक सात लाख 40 हजार अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। वर्तमान में चौदह जिलों में स्मार्ट मीटर तेजी से लगाने का कार्य जारी है। कंपनी क्षेत्र में सबसे ज्यादा इंदौर शहर में करीब सवा तीन लाख स्मार्ट मीटर स्थापित हो चुके हैं। इसके बाद उज्जैन, देवास, रतलाम में 46 हजार से 80 हजार स्मार्ट मीटर लगे हैं। खरगोन में शत-प्रतिशत 43 हजार, महू में शत प्रतिशत 15 हजार स्मार्ट मीटर लगे हैं। इसी तरह झाबुआ में 13 हजार एवं थांदला में साढ़े 5 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। झाबुआ एवं थांदला में करीब 150 थ्री फेज स्मार्ट मीटर अगले एक सप्ताह में लगा दिए जाएंगे। इसी के साथ झाबुआ और थांदला दोनों शहर में पूर्ण स्मार्ट मीटर वाले हो जाएंगे। पश्चिम क्षेत्र के अन्य 25 नगरीय निकायों में भी तेजी से स्मार्ट मीटरीकरण कार्य जारी है। प्रबंध निदेशक कार्यालय स्तर पर इसकी प्रतिदिन समीक्षा की जाती है। डिजिटलाइजेशन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग के लिए सफल साबित हो रहे इन स्मार्ट मीटरों से संबंधित कामकाज देखने के लिए अब तक 25 से ज्यादा प्रतिनिधि मंडल इंदौर आ चुके हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को खाद-बीज की निर्बाध उपलब्धता, कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को खाद-बीज की निर्बाध उपलब्धता, कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार

रायपुर.  खरीफ 2026 के दौरान डीएपी की राष्ट्रीय स्तर पर सीमित उपलब्धता के बावजूद मुख्यमंत्री…

24 minutes ago
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे विद्यार्थी देश के उज्ज्वल भविष्य के…

31 minutes ago
पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल

रायपुर.  रायपुर में आज एक रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और रैली को नियंत्रित…

38 minutes ago
नीति आयोग के CEO बनाए गए मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन

नीति आयोग के CEO बनाए गए मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी…

41 minutes ago
महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित 'इमर्जिंग छत्तीसगढ़–सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश' कार्यक्रम…

41 minutes ago