नागदा में शीघ्र आईटीआई प्रारंभ किया जाएगा – प्रभारी मंत्री टेटवाल

नागदा में शीघ्र आईटीआई प्रारंभ किया जाएगा – प्रभारी मंत्री टेटवाल

नागदा के स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर  – प्रभारी मंत्री टेटवाल
नागदा में कौशल प्रशिक्षण केन्द्र भी स्थापित किए जाएंगे  – प्रभारी मंत्री टेटवाल
प्रभारी मंत्री टेटवाल ने नागदा में 1230.05 लाख रुपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया

भोपाल

कौशल विकास और रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)तथा उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने गुरुवार को नागदा में 1230.05 लाख रुपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया।इसमें एसडीआरएफ योजना के अंतर्गत 498.29 लाख रुपए की लागत से कन्या महाविद्यालय से जूना नागदा तक प्रथम चरण में नाला निर्माण, 489.98 लाख रुपए की लागत से मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (चतुर्थ चरण) के अंतर्गत नाला निर्माण कार्य, जिनमें वार्ड क्रमांक 11 में एप्रोच रोड से जवाहर मार्ग तक, वार्ड क्रमांक 22 में प्रकाश नगर गली नंबर 5 से श्रीराम कॉलोनी छात्रावास तक, वार्ड क्रमांक 25 में अमलावदिया रोड चौथ माता मंदिर से अभिलाषा परिसर तक, वार्ड क्रमांक 28 और 29 में, वार्ड क्रमांक 35 में केमिकल रोड से खाटू श्याम मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय तक नाला निर्माण कार्य शामिल हैं और 241.78 लख रुपए की लागत से कायाकल्प 2.0 योजना के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण कार्य जिनमें वार्ड क्रमांक 21 में महिदपुर रोड से नाग मंदिर तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक 24 में इंगोरिया रोड पर सर्विस रोड तक निर्माण और वार्ड क्रमांक 35 में वर्धमान नगर में सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं।

मंत्री टेटवाल ने कहा कि हर विधानसभा मुख्यालय पर आईटीआई संस्थान प्रारंभ करने की योजना सरकार द्वारा बनाई जा रही है। नागदा में भी शीघ्र अतिशीघ्र नवीन आईटीआई कॉलेज प्रारंभ होगा। यहां पर नए ट्रेड जिनमें- इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर साइंस ,कृषि, ड्रोन संचालन, ऑटोमोबाइल आदि शामिल हैं उन सभी के ट्रेड प्रारंभ किए जाएंगे । इसके अतिरिक्त नागदा के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके इसके लिये नागदा में कौशल प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।

प्रभारी मंत्री टेटवाल ने कहा कि भोपाल आईटीआई टीम को खाचरोद के आईटीआई कॉलेज के निरीक्षण के लिए भेजेंगे। वहां स्थित छात्रावास के विकास कार्यों को शीघ्र ही पूर्ण करवाने का कार्य किया जाएगा। शासकीय डॉक्टरों को भी पर्याप्त संख्या में नागदा खाचरोद में अटैच किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा की गई मांगों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

37 minutes ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

47 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

52 minutes ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

57 minutes ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

1 hour ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

1 hour ago