महू के पास आर्मी अफसरों पर हमला करने और महिला मित्र से बलात्कार करने वाले सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार

इंदौर
मध्य प्रदेश के महू के पास सेना के दो अधिकारियों पर हमला करने और उनकी महिला मित्र से बलात्कार करने वाले सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार के म्यूजिक की आवाज सुनकर आरोपी आर्मी अफसरों के पास पहुंचे थे.  पुलिस ने बताया कि रोहित गिरवाल (23), संदीप वारिया (18) और सचिन मकवाना (25) को घटनास्थल के पास जंगल से दिन में गिरफ्तार किया गया. तीनों फरार थे और उनकी गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. तीन अन्य आरोपियों अनिल बरोर (27) और पवन बंसुनिया (23) तथा रितेश भाभर (25) को बुधवार और गुरुवार को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के अनुसार, यह हमला 10 और 11 सितंबर की दरम्यानी रात को महू सैन्य छावनी से करीब 30 किलोमीटर दूर लोकप्रिय पर्यटन स्थल जाम गेट के पास हुआ. विंध्याचल पर्वतमाला पर स्थित जाम गेट जंगलों से घिरा हुआ है. बारिश के मौसम में इस जगह पर दिन में पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन रात होते ही यह सुनसान हो जाता है. पुलिस के अनुसार, महू छावनी शहर में इन्फैंट्री स्कूल में यंग ऑफिसर्स कोर्स कर रहे 23 और 24 वर्षीय सेना अधिकारी अपनी दो महिला मित्रों के साथ पिकनिक मनाने गए थे. इंदौर ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया, चारों लोग तेज आवाज में म्यूजिक सुन रहे थे. देर रात सुनसान इलाके में इसे सुनकर 6 आरोपी मौके पर पहुंचे और अपराध को अंजाम दिया.

वासल ने बताया कि हमलावरों में से एक ने पीड़ितों को पिस्तौल दिखाकर धमकाया, जबकि अन्य के पास लाठी-डंडे थे. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने एक जोड़े को बंधक बनाकर उन पर हमला किया और दूसरे जोड़े से कहा कि बंधकों को तभी छोड़ा जाएगा, जब वे उन्हें 10 लाख रुपये लाएंगे. एसपी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपी पुलिस वाहन की हेडलाइट देखकर भाग गए.  भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक बलात्कार), 310-2 (डकैती), 308-2 (जबरन वसूली) और 115-2 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) तथा शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. एफआईआर में दर्ज बलात्कार के आरोप पर एसपी ने कहा कि पीड़िता सदमे में है और अपना बयान देने के लिए तैयार नहीं है. इस बीच, आरोपियों से बलात्कार के बारे में पूछताछ की जा रही है.

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के तीन वीर जवानों को मिलेगा शौर्य चक्र, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

छत्तीसगढ़ के तीन वीर जवानों को मिलेगा शौर्य चक्र, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

बालोद/भानुप्रतापपुर. छत्तीसगढ़ के तीन जवानों को आज नई दिल्ली में राष्टपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों…

22 minutes ago
गर्भावस्था में समय पर जांच एवं उच्च जोखिम स्थितियों की शीघ्र पहचान से सुरक्षित मातृत्व होता है सुनिश्चित: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

गर्भावस्था में समय पर जांच एवं उच्च जोखिम स्थितियों की शीघ्र पहचान से सुरक्षित मातृत्व होता है सुनिश्चित: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

गर्भावस्था में समय पर जांच एवं उच्च जोखिम स्थितियों की शीघ्र पहचान से सुरक्षित मातृत्व…

27 minutes ago
बुजुर्गों को मिला अपनापन और सम्मान का नया ठिकाना, अंबिकापुर में शुरू हुआ ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर

बुजुर्गों को मिला अपनापन और सम्मान का नया ठिकाना, अंबिकापुर में शुरू हुआ ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर

बुजुर्गों को मिला अपनापन और सम्मान का नया ठिकाना, अंबिकापुर में शुरू हुआ ‘सियान गुड़ी’…

30 minutes ago
ट्विशा केस में नए खुलासे: रस्सी AIIMS नहीं भेजी गई, SI की कार में रखी रही; जांच पर उठे सवाल

ट्विशा केस में नए खुलासे: रस्सी AIIMS नहीं भेजी गई, SI की कार में रखी रही; जांच पर उठे सवाल

भोपाल  एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अब…

32 minutes ago
मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए मर्दापाल…

1 hour ago