राहुल लोढ़ा के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा, भोपाल में ज्वाइनिंग से पहले बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया

भोपाल

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आईपीएस अधिकारी राहुल कुमार लोढ़ा को राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के अधीक्षक के रूप में अपनी नई पोस्टिंग देने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. बता दें कि लोढ़ा को मंगलवार रात को रतलाम पुलिस अधीक्षक के पद से हटाया गया था.

इससे पहले उन्होंने शनिवार को रतलाम जिले के मोचीपुर इलाके में गणेश जुलूस पर कथित पथराव के बारे में दक्षिणपंथी संगठनों की शिकायत की तथ्यों की जांच की थी. बजरंग दल के कार्यकर्त्ता जीआरपी कार्यालय में इकट्ठा हुए थे. उन्हें पता चला था कि लोढ़ा GRP अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे, लेकिन वे नहीं आए.

आईपीएस अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग
इससे पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सुंदर कांड का पाठ भी किया. बजरंग दल नेता दिनेश यादव ने आरोप लगाया कि आईपीएस अधिकारी राहुल कुमार लोढ़ा ने सरकार को हमले के बारे में गलत जानकारी दी और एकतरफा कार्रवाई की. जिसकी वजह से उन्हें रतलाम से हटाकर भोपाल स्थानांतरित करते हुए उनकी पोस्टिंग राजकीय रेलवे पुलिस अधीक्षक के रूप में कर दी. लोढ़ा को शुक्रवार को अपना कार्यभार संभावना था. इसलिए हम विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि अगर आईपीएस अधिकारी का रवैया नहीं बदला तो बजरंग दल उनके खिलाफ विरोध जारी रखेगा, चाहे वह कहीं भी कार्यभार संभालने जाएं. बजरंग दल नेता दिनेश यादव ने आईपीएस अधिकारी राहुल कुमार लोढ़ा को सरकारी सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है.

क्या था पूरा मामला
बता दें कि 7 सितंबर को रतलाम में गणेश मूर्ति जूलूस पर पत्थरबाजी की अफवाह के बाद सांप्रदायित तनाव की स्थिति बनी थी. गुस्साएं लोगों ने पत्थरबाजी की थी. सांप्रदायिक तनाव की संभावना को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई. 7 सितंबर की रात को करीब 500 लोगों ने भीड़ ने थाने का घेराव किया और गणपति जूलूस पर पत्थर फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने जांच शुरू की तो कहां गया कि किसी ने पत्थर नहीं फेंका. जिसको लेकर पथराव शुरू हो गया.

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जिसपर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि घटना के दौरान कोई मूर्ति नहीं तोड़ी गई. सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. लोगों को सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए. जिसके बाद लोगों ने आईपीएस लोढ़ा पर सरकार को हमले की गलत जानकारी देने का आरोप लगाया. वहीं शासन ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ विरोध को देखते हुए उनको रतलाम पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर भोपाल जीआरपी एसपी के पद पर भेजने का आदेश दिया गया.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा

छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव…

7 hours ago
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी…

8 hours ago
सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

भोपाल  सीधी जिले के थाना चुरहट क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

8 hours ago
इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा

इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा

इंदौर महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर लोकायुक्त पुलिस…

8 hours ago
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित प्रधानमंत्री गरीब…

8 hours ago
कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के डन कालोनी मोड़ बरगवां में बुधवार की…

8 hours ago