राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह : स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी

भोपाल
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कई ऐसे वीरों का योगदान है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। इन वीरों में गोंडवाना (गढ़ा कटंगा) साम्राज्य के राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह का नाम अमर है। राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके बलिदान की पुण्य स्मृति में हर वर्ष 18 सितंबर को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राजा शंकर शाह जबलपुर, मध्यप्रदेश के गोंड राजवंश के शासक थे। उनका जन्म गोंडवाना के वीर योद्धा परिवार में हुआ था। राजा शंकर शाह का शासन क्षेत्र वर्तमान मध्यप्रदेश के जबलपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों तक फैला हुआ था। वह न केवल एक बहादुर राजा थे बल्कि अपने राज्य और प्रजा की स्वतंत्रता के प्रति बेहद संवेदनशील भी थे। उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह भी अपने पिता की तरह वीर और स्वराज प्रेमी थे।

राजा शंकर शाह ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की योजना बनाई थी। उनका मानना था कि अंग्रेज भारतीयों के स्वाभिमान और समृद्ध संस्कृति को नष्ट करने पर तुले हैं। उन्होंने अपने पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका। सन् 1857 के विद्रोह के दौरान जब पूरे देश में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की लहर चल रही थी, उसी समय राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह ने भी अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष की योजना बनाई। उन्होंने कविताओं और गीतों के माध्यम से जन-जागरण किया और जनता को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, लेकिन उनकी गुप्त योजनाओं की भनक अंग्रेजों को लग गई।

राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को अंग्रेजी सरकार ने 14 सितंबर 1858 को गिरफ्तार कर लिया। उन पर अंग्रेजों के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया। चार दिनों तक उन्हें कई प्रकार की यातनाएं दी गईं और आखिरकार 18 सितंबर 1858 को जबलपुर की कोतवाली के सामने सार्वजनिक रूप से दोनों वीरों को तोप के मुँह से बांधकर उड़ा दिया गया। इस प्रकार दोनों ही वीर देश के नाम शहीद हो गये।

राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान न केवल गोंडवाना के इतिहास में बल्कि पूरे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अद्वितीय स्थान रखता है। उनका संघर्ष और बलिदान हमें यह सिखाता है कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए प्रोणोत्सर्ग भी कुछ नहीं है। उनका यह त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

दोनों वीर रणबांकुरों राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर हर साल 18 सितंबर को मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। उनके योगदान को याद कर हम यह संकल्प लेते हैं कि देश की स्वतंत्रता, अखंडता और समरसता बनाए रखने के लिए हमें भी उनके दिखाये मार्ग पर चलना होगा। उनका जीवन, साहस और बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है, जो सदियों तक भारतवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : एक पेड़ मां के नाम : लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश …

CG : एक पेड़ मां के नाम : लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश …

कोरबा । उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के…

14 minutes ago
CG : सेवा सेतु से आवेदक को मिली बड़ी राहत, बिना कार्यालय चक्कर लगाए समय पर मिला आय प्रमाण-पत्र ..

CG : सेवा सेतु से आवेदक को मिली बड़ी राहत, बिना कार्यालय चक्कर लगाए समय पर मिला आय प्रमाण-पत्र ..

कोरबा । शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की सहज,…

22 minutes ago
CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…

30 minutes ago
CG : सीएम साय की उपस्थिति में नपं बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लेंगे शपथ …

CG : सीएम साय की उपस्थिति में नपं बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लेंगे शपथ …

रायपुर । जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ…

40 minutes ago
CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने विभागीय कार्यों में प्रशासनिक मजबूती और सुचारू…

48 minutes ago
बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

नारायणपुर. भरंडा के बाद अब ओरछा क्षेत्र के खड़कागांव में धर्मांतरण को लेकर सामाजिक विवाद…

48 minutes ago