छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार : गांव गांव स्वच्छता का संदेश देने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना,स्वच्छग्राही समूहों का हुआ सम्मान

बलौदाबाजार, भाटापारा जिले में आज से ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’का आगाज किया गया। इस कड़ी में स्वच्छ  भारत मिशन ग्रामीण द्वारा स्वच्छता का संदेश देने प्रचार रथ को जांजगीर चांपा सांसद कमलेश जांगड़े एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सनम जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा,कलेक्टर दीपक सोनी,एसपी विजय अग्रवाल,जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिले के 3 स्वच्छग्राही समूह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमे मां गायत्री स्व सहायता समूह अमेरा,महिला स्व सहायता समूह भद्रापाली,जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह पुरैना खपरी शामिल है। जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल ने बताया की उक्त प्रचार रथ 2 अक्टूबर तक
जिले के गांव गांव में जाकर स्वच्छता का संदेश देंगे। गौरतलब है की उक्त अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ विषय पर केंद्रित है जिसमें स्वच्छता को समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी मानते हुए इसे उनके स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनाने का प्रयास होगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘ का यह अभियान 02 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी की जयंती ‘स्वच्छ भारत दिवस‘ पर पूर्ण होगा।

kgnews

Recent Posts

अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

भोपाल   संभावित अल्पवर्षा की आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

57 minutes ago
किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम…

57 minutes ago
MPESB Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवार तुरंत करें अप्लाई

MPESB Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवार तुरंत करें अप्लाई

भोपाल   मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल ने किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग…

1 hour ago
CG : 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई …

एमसीबी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज…

1 hour ago
CG : किसानों से सरकार ने की अपील, धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर …

CG : किसानों से सरकार ने की अपील, धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर …

रायपुर। खरीफ सीजन 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण मानसून के देर से…

1 hour ago
धर्मांतरण के बाद ग्रामीण विवाद, ग्रामसभा ने परिवार को गांव से बाहर किया; धार्मिक परंपराओं से दूरी का आरोप

धर्मांतरण के बाद ग्रामीण विवाद, ग्रामसभा ने परिवार को गांव से बाहर किया; धार्मिक परंपराओं से दूरी का आरोप

नारायणपुर  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के एक गांव में धर्म परिवर्तन के विरोध में ग्रामीणों…

1 hour ago