छत्तीसगढ़

CG : युवक पर त्रिशूल से किया वार, मचा हंगामा

बिलासपुर। बकाया राशि के विवाद में एक व्यक्ति पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने हमला कर दिया। पचपेड़ी पुलिस ने उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। ग्राम चिल्हाटी के निवासी सोनाऊ राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह खेती और जेसीबी चलाने का काम करता हैं। हाल ही में उन्होंने गंगा प्रसाद अवधेलिया के खेत का काम पूरा किया था, जिसका कुल हिसाब 29 हजार रुपये हुआ था। गंगा प्रसाद ने उस समय 13,500 रुपये का भुगतान किया था और शेष राशि के लिए 15 सितंबर की सुबह 6:30 बजे मिलने के लिए बुलाया था।

सोनाऊ राम के अनुसार, हिसाब-किताब के दौरान गंगा प्रसाद ने केवल 4,100 रुपये देने की बात कही, जिससे असहमत होने पर गंगा प्रसाद, उनकी पत्नी विनिता बाई, और उनका बेटा गोलू अवधेलिया ने गाली-गलौच शुरू कर दी। जब सोनाऊ राम ने इसका विरोध किया, तो तीनों ने मिलकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। गोलू अवधेलिया ने त्रिशूल से हमला किया, जिससे सोनाऊ राम के सीने और पाखोरे (पसलियों) पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। घटना के दौरान अमृत लाल और रमेश वर्मा ने बीच-बचाव किया। सोनाऊ राम की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 296, 3(5), और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : CM साय ने वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे के निधन पर जताया दुःख …

CG : CM साय ने वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे के निधन पर जताया दुःख …

रायपुर। CM साय ने वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे के निधन पर दुःख जताया है, X…

40 seconds ago
CG : अष्टविनायक रियल्टीज़ के मोवा स्थित अभिनव सिटी में आज से शुरू हो रहा है भव्य आवास मेला …

CG : अष्टविनायक रियल्टीज़ के मोवा स्थित अभिनव सिटी में आज से शुरू हो रहा है भव्य आवास मेला …

रायपुर। राजधानी रायपुर के निवासियों का इंतज़ार आज खत्म हो रहा है। शहर के प्रतिष्ठित…

4 minutes ago
CG : बिलासपुर के किसान से 9 लाख की ठगी ..

CG : बिलासपुर के किसान से 9 लाख की ठगी ..

बिलासपुर. खेत समतलीकरण के नाम पर किसान से 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले…

25 minutes ago
CG : आसमानी काल, मां और बेटी की मौत …

CG : आसमानी काल, मां और बेटी की मौत …

बलरामपुर। जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. बिजली गिरने से मां और बेटी की मौत…

28 minutes ago
राजनांदगांव : साली से रेप, वीडियो किया वायरल, जीजा गिरफ्तार …

राजनांदगांव : साली से रेप, वीडियो किया वायरल, जीजा गिरफ्तार …

राजनांदगांव। नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म कर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने वाले आरोपी…

34 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान छत्तीसगढ़ योग…

38 minutes ago