नशा-मुक्ति अभियान से जुड़ेंगे दस हजार वॉलंटियर्स

भोपाल

नशे की लत के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय दिव्यांगजन कल्याण विभाग ने "नशामुक्त भारत अभियान" के तहत वॉलंटियर्स के लिए एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य नशे से प्रभावित लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्षम बनाना है। सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन कल्याण आयुक्त डॉ. आर.आर. भोंसले ने इस पहल को राज्य के युवाओं के लिए एक नशामुक्त भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अभियान के तहत, चयनित जिलों से मास्टर ट्रेनर्स के लिए 18 और 19 सितंबर 2024 को संचालनालय के सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। ये मास्टर ट्रेनर्स विभिन्न जिलों में वॉलंटियर्स को प्रशिक्षित करेंगे, जिनका लक्ष्य 10 हजार वॉलंटियर्स को प्रशिक्षित करना है। जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक चलेगा।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वॉलंटियर्स को NMBA ऐप पर पंजीकृत किया जाएगा, जहां उनकी गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामाजिक कल्याण, शिक्षा, खेल, और युवा कल्याण विभागों के विभिन्न प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

MP BJP: शहडोल में भाजयुमो की नई टीम घोषित, प्रियम त्रिपाठी को फिर मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

MP BJP: शहडोल में भाजयुमो की नई टीम घोषित, प्रियम त्रिपाठी को फिर मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

शहडोल  भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने…

23 minutes ago
धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा, औषधीय पौधों की खेती से बदली महिलाओं की तकदीर, बढ़ेगा दायरा

धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा, औषधीय पौधों की खेती से बदली महिलाओं की तकदीर, बढ़ेगा दायरा

धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा औषधीय पौधों की खेती से बदली महिलाओं की…

43 minutes ago
नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते समय हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचला, पिकनिक से लौटते वक्त गई जान

नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते समय हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचला, पिकनिक से लौटते वक्त गई जान

नरसिंहपुर  मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रविवार की देर शाम जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर…

44 minutes ago
केन-बेतवा परियोजना: 17 दिन बाद खत्म हुआ ‘चिता आंदोलन’, प्रशासन ने प्रभावितों को बलपूर्वक हटाया, अनशन जारी

केन-बेतवा परियोजना: 17 दिन बाद खत्म हुआ ‘चिता आंदोलन’, प्रशासन ने प्रभावितों को बलपूर्वक हटाया, अनशन जारी

छतरपुर  छतरपुर के कुपी गांव में बराना नदी के घाट पर केन-बेतवा लिंक परियोजना से…

45 minutes ago
छिंदहा स्कूल की शिक्षिका बन्नोदा में पदस्थ, डीपीआई के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

छिंदहा स्कूल की शिक्षिका बन्नोदा में पदस्थ, डीपीआई के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

उमरिया में 'अटैचमेंट खेल' जारी छिंदहा स्कूल की शिक्षिका बन्नोदा में पदस्थ, डीपीआई के आदेशों…

1 hour ago
CG : प्रेमी की मौत से सदमे में चली गई प्रेमिका, घर में लगाई फांसी …

CG : प्रेमी की मौत से सदमे में चली गई प्रेमिका, घर में लगाई फांसी …

सूरजपुर। जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सड़क हादसे में प्रेमी की मौत…

1 hour ago