संत हिरदाराम नगर के बोरवन पार्क में सियारों का झुंड नजर आने के बाद पिछले पांच दिन से ताला लटका

भोपाल
 संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के शुरुआती छोर पर बड़ी झील किनारे स्थित बोरवन पार्क में एक हफ्ता पहले सियारों का झुंड नजर आने के बाद इसमें सैर करने वालों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। बड़ी झील के किनारे स्थित इस पार्क में प्रतिदिन दो हजार से अधिक लोग सैर करने पहुंचते थे। अब वे परेशान हो रहे हैं। कुछ लोगों ने गुलाब उद्यान का रुख किया है। सुनसान नजर आने वाले गुलाब उद्यान में अब रौनक नजर आने लगी है।

गौरतलब है कि पिछले बुधवार को बोरवन पार्क में सियारों का झुंड नजर आया था। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया था। रेहटी एवं प्रदेश कुछ हिस्सों में सियार के हमले की खबरों को देखते हुए वन विभाग ने बोरवन पार्क में लोगों के सैर करने पर रोक लगा दी।

पार्क के गेट पर ताला लटका है। पिछले पांच दिन से लोग परेशान हैं। इस पार्क में सुबह एवं शाम के समय बच्चे, युवा, महिलाएं एवं बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग सैर करने पहुंचते थे। पार्क के अंदर किड्स जोन एवं योगा सेंटर बनने के बाद इसकी रौनक और बढ़ गई। अब पार्क में लोगों के प्रवेश पर रोक लगने से सब परेशान हैं।

उद्यान का सन्नाटा टूटा
नगर निगम ने दो साल पहले सीहोर नाका क्षेत्र में गुलाब उद्यान को विकसित किया। यहां जीव सेवा संस्थान के सहयोग से संत हिरदारामजी की प्रतिमा भी स्थापित की है। बोरवन पार्क बंद होने से अब इस उद्यान में लोग सैर के लिए आ रहे हैं। गुलाब उद्यान बड़ी झील के तटीय क्षेत्र में बना है। बोरवन पार्क में सुबह के समय गीत-संगीत की महफिल सजाने वालों ने भी ठिकाना बदल दिया है। शौकिया गायक नरेश गिदवानी के अनुसार अब गुलाब उद्यान में महफिल सज रही है। नवोदित गायकों ने मंगलवार को संतजी की प्रतिमा के आसपास सफाई अभियान भी चलाया। प्रतिमा को भी साफ किया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

5 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

5 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

6 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

6 hours ago