इंदौर
भागीरथपुरा से मंगलवार दोपहर चार वर्षीय बच्चा गायब हो गया। स्वजन ने बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शक है कि बच्चे को बेहोश कर अगवा किया गया है। पुलिस और स्वजन बच्चे और आरोपितों की तलाश में जुटे है। सिल्वर कॉलोनी(धार)निवासी राहुल बागवान का चार वर्षीय बेटा किशू मंगलवार दोपहर भागीरथपुरा बगिया रोड़ से गायब हो गया।
राहुल के मुताबिक मामा राधेश्याम कुकड़िया उर्फ बंटू के घर पर चौदस उद्यापन का कार्यक्रम था। राहुल की पत्नी पूजा,मां अनिता,पिता गुलाबसिंह,भाई रविंद्र भी किशू को लेकर इंदौर आए थे। दोपहर करीब 2 बजे बजे किशू घर के आंगन में खेल रहा था। सवा दो बजे पूजा ने देखा दूसरे बच्चे तो घर में आ गए लेकिन किशू गायब है। तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलते ही बाणगंगा और भागीरथपुरा पुलिस भी पहुंच गई। टीआई लोकेश सिंह भदौरिया के मुताबिक घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। पुलिस ने नाले और गलियों में भी तलाश कर ली है।
राहुल के मुताबिक किशू आसानी से किसी के पास जाता नहीं है। संभवत: उसको नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा किया है। पुलिस के मुताबिक कालोनी में कुछ मिस्त्रियों ने बच्चे को खेलते हुए देखा था।
मोहला | छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर…
मोहला | वनांचल मोहला के शिक्षक मक्खन साहू ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक…
कोरबा। शहर के मेडिकल अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब OPD में…
जशपुर। पत्थलगांव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले करीब दो महीने से 12 हाथियों…
डोंगरगढ़| भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व सबसे प्रमुख…
डोंगरगांव , ग्राम रातापायली में शासकीय भूमि पर गांव के ही ग्राम पटेल और एक…