धमतरी धमतरी जिले के घटुला गांव में तेंदुए का आतंक जारी है। तेंदुए ने एक किसान के घर में घुसकर लगभग 100 मुर्गियों को मार डाला। इसके साथ ही पाइक भांठा इलाके में भी एक बकरी और कुत्ते की जान ले ली। यह घटना बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र की है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में खतरे का माहौल है, जिसके चलते वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। वन विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
ग्रामीणों में दहशत
जंगली जानवरों द्वारा लगातार हमलों की घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और विशेष रूप से रात के समय घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
रायपुर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा अपने जिला प्रवास के दौरान…
बालाघाट/परसवाड़ा. परसवाड़ा थाना के ग्राम चिनी बर्राटोला की महिला सरपंच को गांव से अतिक्रमण हटवाना…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना…
रायपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंजय शुक्ला, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा…
रायपुर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत सरिया में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में…
बिलासपुर. हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा…