रीवा
जिले में पंचायतराज संस्थाओं के आम चुनाव में प्रथम चरण का मतदान एवं मतगणना का कार्य आज संपन्न हुआ। इस चरण में विकासखण्ड नईगढ़ी, मऊगंज तथा हनुमना में मतदान कराया गया। मतदान और मतगणना के समय सभी केन्द्रों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प तथा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने पूरे दिन मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर कानून और व्यवस्था की निगरानी की।

चुनाव के दौरान निगरानी के लिए मतदान और मतगणना के समय ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया गया। पुलिस की मोबाइल टीम ने जनपद पंचायत मऊगंज एवं नईगढ़ी के कई मतदान केन्द्रों में ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी मतदान केन्द्रों में मतदान तथा मतगणना के दौरान चाक-चौबंद व्यवस्था रहीं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *