छत्तीसगढ़

CG : सफलता की कहानी : जल जीवन मिशन से उमरिया में हर घर को मिल रहा शुद्ध पेयजल

बिलासपुर। गर्मियों के दिनों में पेयजल की विकट समस्या से जुझते उमरिया गांव के निवासियों को अब जल जीवन मिशन के बेहतर संचालन के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिल रहा है। अब ग्रामवासियों को गर्मियों के दिनों में पानी की समस्याओं से होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिला है। ग्राम में उच्च स्तरीय पानी टंकी का भी निर्माण किया गया है। उमरिया के सभी 114 परिवारों को नल जल योजना से शुद्ध जल प्रदाय किया जा रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में हर घर नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम जिले में बेहतर तरीके से क्रियान्वित हो रहा है। ग्राम उमरिया के ग्रामवासी बताते है कि उन्हें पहले हैण्डपंप से अपने घरों के लिए पानी भरना पड़ता था जिसके लिए लम्बी कतार लगाकर घण्टों इंतजार करने के बाद पानी मिलता था। लेकिन अब शासन द्वारा उच्च स्तरीय पानी टंकी का निर्माण गांव में कराया गया। अब ग्रामवासियों और गांव के स्कूलों, आंगनबाड़ी में शुद्ध पानी की व्यवस्था हो गई है। वाहिनी दीदी द्वारा जल संरक्षण के प्रति लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है और वृक्षारोपण के प्रति भी प्रेरक के रूप में काम कर रही है। इस योजना से सभी ग्रामवासी बहुत खुश हैं और सभी ने शासन को धन्यवाद देते हुए इस योजना को जीवन बदलने वाला बताया।  

kgnews

Recent Posts

CM विष्णुदेव साय से मिले कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

CM विष्णुदेव साय से मिले कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में…

33 minutes ago
संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत

संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत

संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के…

34 minutes ago
MP Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस बरकरार, कई मंत्रियों को अचानक हटाए जाने से अटकलें तेज

MP Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस बरकरार, कई मंत्रियों को अचानक हटाए जाने से अटकलें तेज

भोपाल  मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।…

39 minutes ago
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल ने की शिष्टाचार भेंट

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल ने की शिष्टाचार भेंट

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल ने की शिष्टाचार भेंट मध्यप्रदेश पुलिस…

40 minutes ago
राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल से…

51 minutes ago
छिंदवाड़ा में सियासी हलचल तेज, जैतपुर में कमलनाथ के ‘लापता’ पोस्टर लगे, BJP-Congress आमने-सामने

छिंदवाड़ा में सियासी हलचल तेज, जैतपुर में कमलनाथ के ‘लापता’ पोस्टर लगे, BJP-Congress आमने-सामने

छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में हैं। छिंदवाड़ा…

53 minutes ago