भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आज पीपल, नीम और कदंब का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री चौहान के साथ एनिमल विद ह्यूमेनिटी संस्था की सुइशिका काकड़े, अयान अली, सुगीतिका काकड़े, अक्षत मेहता, प्रणव कुकटकर, सार्थक महाजन, सुमैत्री बघेल और सुदेवीना मिश्रा ने नीम का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री चौहान के साथ वरिष्ठ पत्रकार अनुराग उपाध्याय, सुशेफाली गुप्ता तथा सुख्याति गुप्ता, सुफौजिया ने पीपल और कदंब के पौधे रोपे।

पशु कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर संस्था जरूरतमंद जीवों के उपचार, उनके पालन-पोषण, टीकाकरण, भोजन और पानी की व्यवस्था के लिए कई गतिविधियाँ संचालित करती है। साथ ही बेजुबान पशुओं की देखभाल के लिए जन-सामान्य में जागरूकता लाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

पौधों का महत्व

पीपल वृक्ष पर्यावरण शुद्ध करने वाला वृक्ष माना गया है। यह छायादार वृक्ष के रूप में भी जाना जाता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व भी है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को औषधि के रूप में जाना जाता है। भारत में सभी जगह कदंब का वृक्ष पाया जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *