कूनो नेशनल पार्क का बढ़ा क्षेत्रफल, अब शिकारी रोधी बड़े बाड़े में छोड़ने की तैयारी

भोपाल.
मध्य प्रदेश में चीतों को खुले जंगल में छोड़ने से पहले उनका रहवास पालपुर कूनो नेशनल पार्क का क्षेत्रफल बढ़ाया है। कूनो का कुल 54 हजार 249.316 हेक्टेयर वन क्षेत्र बढ़ाया है। जिसके बाद अब कूनो का कुल वन क्षेत्र 1 लाख 77 हजार 761.816 हेक्टेयर हो गया है। अब मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के साथ मिलकर चीतों के अनुकूल जंगल का वातावरण तैयार किया जाएगा।

साल के अंत तक चीतों को गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में बसाने की योजना है। इन्हें खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। गांधी सागर में चीतों के प्रजनन पर ध्यान देने के साथ पहले चरण में पांच से आठ चीतों को 64 वर्ग किलोमीटर शिकारी-रोधी बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। मध्य प्रदेश में भिंड, दतिया जिला, राजस्थान में धौलपुर और उत्तर प्रदेश में ललितपुर और झांसी को इस क्षेत्र के चीतों के उपयोग के आधार पर परिसर के हिस्से के रूप में शामिल किया जाएगा। मध्य प्रदेश और राजस्थान की अंतरराज्यीय सीमा पर दोनों राज्यों के संयुक्त प्रयास से चीता कॉरिडोर बनाया जाएगा।

कूनो-गांधी सागर के साथ मध्य प्रदेश के श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, गुना, अशोकनगर, मंदसौर, नीमच जिलों और राजस्थान के बारां, सवाई माधोपुर, करौली, कोटा, झालावाड़, बूंदी और चित्तौड़गढ़ जिलों को मिलाकर एक सुरक्षित प्राकृतिक माहौल चीतों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

कूनो का बढ़ाया 54 हजार 249 हेक्टेयर एरिया
कूनो वन्यप्राणी वनमंडल श्योपुर का वर्तमान क्षेत्रफल 1 लाख 23 हजार 512.50 हेक्टेयर क्षेत्र था, जिसमें अब सामान्य वनमंडल श्योपुर का 36 हजार 981 हेक्टेयर वनक्षेत्र और सामान्य वनमंडल शिवपुरी का 17 हजार 267.960 हेक्टेयर वन क्षेत्र, इस प्रकार कुल 54 हजार 249.316 हेक्टेयर वन क्षेत्र को कूनो वन्यप्राणी वनमंडल श्योपुर में शामिल किया है। इससे कूनो का कुल वन क्षेत्र 1 लाख 77 हजार 761.816 हेक्टेयर हो गया है।

अब शिवपुरी वनमंडल का भी पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठित शिवपुरी वनमंडल का क्षेत्रफल 2 लाख 86 हजार 37.11 हेक्टेयर का होगा, जिसमें उप वनमंडल शिवपुरी का हिस्सा 1 लाख 18 हजार 575.50 हेक्टेयर और करेरा उपवनमंडल का हिस्सा 1 लाख 67 हजार 461.61 हेक्टेयर होगा। इनमें कुल आठ रेंज शिवपुरी, सतनवारा, पोहरी, डिपो शिवपुरी, करेरा, पिछौर, कोलारस और बदरवास रहेंगी। पुनर्गठित शिवपुरी वनमंडल के पश्चिम में कूनो वन्यप्राणी वनमंडल और राजस्थान राज्य की बाउंड्री रहेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

3 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

3 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

3 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

3 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

3 hours ago