भोपाल
कटारा हिल्स इलाके में 10वीं के छात्र के साथ यौन शोषण मामलें में पुलिस ने स्कूल पहुंचकर वीडियोग्राफी करवाई। साथ ही पीड़ित नाबालिग के कथन भी करवा। सोमवार को इस मामले में स्कूल के अन्य शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। वहीं आरोपित शिक्षक के पास से मिले मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन से आरोपी ने सारा डाटा डिलीट कर दिया था, जिसकी वजह से मोबाइल फोन को साइबर सेल भेजा गया है। बता दें आरोपित शिक्षक रितेश नाबालिग छात्र से बीते एक साल से यौन शोषण कर रहा था। छात्र पढ़ाई में कमजोर है और वह इसी बात का फायदा उठाकर उसे परीक्षा में पास करने का लालच देकर शोषण करता था।
बाल संरक्षण आयोग के सामने भी कुछ नहीं बोल सकी चार वर्षीय बच्ची
भोपाल
ऐशबाग इलाके में चार वर्षीय बच्ची से स्कूल वैन ड्राइवर द्वारा बैड टच मामले में रविवार को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) नें बच्ची की काउंसलिंग की। बाल संरक्षण आयोग की काउंसलिंग के दौरान भी बच्ची घटना से संबंधित कुछ खास नहीं बता पाई।
काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने कई लोगों के नाम लिए। यहां तक कि उसने डेढ़ साल के एक बच्चे तक का भी नाम ले लिया। बच्ची के बदलते बयानों के बाद उसके अभिभावकों ने भी एफआइआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि शनिवार को चार वर्षीय मासूम ने स्कूल से घर पहुंचने पर अपनी मां से बैड टच की शिकायत की थी। इसके बाद जब पुलिस से पूछताछ में कुछ बता नहीं सकी थी, जिसके बाद रविवार को उसकी सीडब्ल्यूसी द्वारा काउंसलिंग की जानी थी।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…
भोपाल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…
रायपुर बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…
भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…