इंदौर
 नईदुनिया प्रतिनिधि। सीमांकन कार्य में लापरवाही पाये जाने पर राजस्व निरीक्षक अभय भटोरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर मनीष सिंह के आदेशानुसार अभय भटोरे के द्वारा वरिष्ठ के आदेश की अवहेलना एवं सीमांकन कार्य में घोर लापरवाही की गई है।

इनके द्वारा आवेदकों के लंबे समय से सीमांकन के प्रकरण भी नहीं किये जाना पाये गये। भटोरे के प्रभार के ग्रामों के सीमांकन प्रकरण 06 माह से अधिक लंबित 17 प्रकरण, 03 माह से अधिक लंबित प्रकरण 82 है। अप्रैल माह में भटोरे द्वारा एक भी सीमांकन प्रकरण में प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है तथा माह मई में केवल 06 सीमांकन प्रतिवेदन प्रस्तुत किये गये है। भटोरे का मुख्यालय कार्यालय भू-अभिलेख जिला इंदौर रहेगा।

योग जागरूकता अभियान के लिए किया सम्मान

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। द इंटरनेशनल एसोसिएशन अाफ लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 का सम्मान समारोह विगत दिनों आयोजित हुआ। समारोह में वर्ष 2021-22 के योग जागरुकता अभियान के लिए योग चेयरपर्सन संतोष गोयल को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रश्मि गुप्ता, डा. पीयूष गांधी ने योग जागरूकता के लिए किए प्रयासों के लिए दिया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *