मध्यप्रदेश के गुना जिले में लोगों को ईसाई धर्म में धर्मांतरित करने की कोशिश के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

गुना
मध्यप्रदेश के गुना जिले में लोगों को ईसाई धर्म में धर्मांतरित करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने राजस्थान के एक दंपति और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पांचों लोगों पर राज्य के धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। धरनावाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरसहेला गांव के आदिवासी निवासी चरण सिंह आदिवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।

गुना पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि चरण सिंह के अनुसार, रविवार सुबह उन्हें कुछ हिंदुओं के ईसाई धर्म में धर्मांतरण के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने रुठियाई शहर में हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी दी।

शिकायत के हवाले से बताया गया है कि जब सिंह अन्य लोगों के साथ स्थानीय निवासी बालमुकुंद आदिवासी के घर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि एक ईसाई धार्मिक उपदेशक और उनकी पत्नी कुछ लोगों को पैसे और उपहार दे रहे थे और प्रार्थना करके उन्हें ईसाई धर्म में धर्मांतरित कर रहे थे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि शिकायत के बाद पुलिस ने बारां (राजस्थान) निवासी दंपत्ति संजू साइमन और मंजू साइमन के साथ ही स्थानीय निवासी बालमुकुद आदिवासी, सावित्री बाई और पिंकी सहारिया के खिलाफ मध्यप्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें कहा गया है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : पेड़ में प्रेमी जोड़े की लाश मिली, गांव में फैली सनसनी …

CG : पेड़ में प्रेमी जोड़े की लाश मिली, गांव में फैली सनसनी …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार 4 जून की…

7 minutes ago
राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव| शहर के गौरव पथ चौक के पास सड़क किनारे बनी नाली में बड़ा गड्ढा…

9 minutes ago
राजनांदगांव : किसी भी बैरियर से गुजर सकते हैं 08 के वाहन चालक, अब नहीं कटेगा टोल…

राजनांदगांव : किसी भी बैरियर से गुजर सकते हैं 08 के वाहन चालक, अब नहीं कटेगा टोल…

राजनांदगांव , ठाकुरटोला टोल प्लाजा में सीजी-08 की लोकल गाड़ियों को राहत दी जा रही…

13 minutes ago
Sampada 2.0 में बड़े बदलाव, नए नियमों से रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी आसान और सुरक्षित

Sampada 2.0 में बड़े बदलाव, नए नियमों से रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी आसान और सुरक्षित

भोपाल  संपदा 2.0 पोर्टल में घर बैठे रजिस्ट्री (online registry) को सुरक्षित करने बड़े बदलाव…

32 minutes ago
उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी, इंटरनल असेसमेंट 30 से बढ़कर 40 अंक होगा

उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी, इंटरनल असेसमेंट 30 से बढ़कर 40 अंक होगा

भोपाल  मध्य प्रदेश का उच्च शिक्षा विभाग आने वाले समय में शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था…

43 minutes ago
Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

इंदौर  इंदौर में मेट्रो ट्रेन के अंडरग्राउंड हिस्से का काम फिलहाल एयरपोर्ट के समीप चल…

1 hour ago