देवास में आयोजित बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव को मध्य प्रदेश मेयर काउंसिल का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया

इंदौर
देवास में आयोजित आल इंडिया काउंसिल आफ मेयर्स की बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव को मध्य प्रदेश मेयर काउंसिल का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। उनका चयन सर्वसम्मति से हुआ। संगठन के महासचिव उमाशंकर गुप्ता और मेयर काउंसिल आफ इंडिया की अध्यक्ष माधुरी पटेल ने इस अवसर पर पुष्पगुच्छ देकर महापौर भार्गव का स्वागत किया।

तिरुपति बालाजी के प्रसाद की मिलावट के विरुद्द शांति मार्च
शहर के धर्मगुरु तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी के मिलावट की कथित घटना के विरोध में एकजुट हो गए है। इसके विरोध में 25 सितंबरको श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में एकत्रीकरण दोपहर 3.00 बजे से होगा। इसके बाद श्रद्धालु एक शांति मार्च निकालकर शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर धर्मसभाके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को प्रदान किया जाएगा।

ये है मांग
नागोरिया पीठाधीश्वर विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज और अण्णा महाराज ने बताया कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो इसलिए हम मांग करते हैं कि दोषियों को चिन्हित कर कठोर दंड दिया जाए और धर्मस्थलो की व्यवस्था में प्रशासनिक दख़लंदाज़ी भी बंद हो। सरकार को धार्मिक देवस्थानों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। विशेष परिस्थितियों में पुरानी परंपरा को जीवित कर ट्रस्ट के माध्यम से संचालित किया जाए। यहां के कार्यों में धर्माचार्यो को प्रधानता दी जानी चाहिए। जिन देवस्थानों का संचालन अभी किसी वजह से शासन के हाथों में है वहां भी गैरसनातनी कि नियुक्ति नहीं होनी चाहिए। रणजीत हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी दीपेश व्यास का कहना था कि हर जिले में सनातन धर्मरक्षण बोर्ड का गठन होना चाहिए।सरकार द्वारा हर जिले में देसी गाय की गोशाला का निर्माण कर देवालयों को संचालन हेतु प्रदान करना चाहिए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सीजीआईटी जशपुर में डिप्लोमा प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू …

CG : सीजीआईटी जशपुर में डिप्लोमा प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू …

जशपुरनगर । सत्र 2026-27 में छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में…

8 minutes ago
CG : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, बैठक 15 को …

CG : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, बैठक 15 को …

जशपुरनगर । राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पल्स पोलियो अभियान 2026 का आयोजन…

10 minutes ago
CG : 16 जून से शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए डिजिटल हाजिरी अनिवार्य, गैरहाजिरी पर रुकेगा वेतन …

CG : 16 जून से शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए डिजिटल हाजिरी अनिवार्य, गैरहाजिरी पर रुकेगा वेतन …

रायपुर । छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण…

15 minutes ago
CG : कलेक्टर ने ग्राम भालूकोन्हा के कबड्डी खिलाड़ियों को प्रदान किया 180 नग कबड्डी मैट …

CG : कलेक्टर ने ग्राम भालूकोन्हा के कबड्डी खिलाड़ियों को प्रदान किया 180 नग कबड्डी मैट …

बालोद । खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत्त 180 नग कबड्डी मैट…

23 minutes ago
CG : गरीबों को पक्का आवास उनके सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव – मुख्यमंत्री साय …

CG : गरीबों को पक्का आवास उनके सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव – मुख्यमंत्री साय …

रायपुर । ‘हमने बनाया है हम ही संवारेंगे’ के सूत्र वाक्य के साथ छत्तीसगढ़ के…

26 minutes ago
CG : बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी …

CG : बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी …

कोरबा।/वर्षाकाल 2026 के दौरान आवश्यकता होने पर बांगो बांध माचाडोली एवं हसदेव बॅराज दर्री से…

31 minutes ago