जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक आयोजित

जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक आयोजित
 
प्रगतिरत कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट दो सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश

 सीधी

  कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक में स्वीकृत कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सांसद डाॅ. राजेश मिश्रा, विधायक सीधी रीती पाठक, चुरहट अजय सिंह, धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, वन मण्डलाधिकारी क्षितिज कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमान राज, अपर कलेक्टर राजेश शाही, जिला खनिज अधिकारी ए.के. राय सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

  बैठक में पूर्व के वर्षों में जिला खनिज प्रतिष्ठान अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की अद्यतन स्थिति, पूर्ण कार्यों, अपूर्ण कार्यों तथा प्रगतिरत कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के निर्देशानुसार संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आगामी 2 सप्ताह में पूर्व स्वीकृत कार्यो। का भौतिक सत्यापन कर अद्यतन स्थिति के संबंध में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्य पूर्णता की संभावित तिथि के विषय में भी अवगत करायें। जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनके पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कर संबंधित विभाग को हैण्डओवर करना भी सुनिश्चित करें। बैठक में आगामी वर्ष के लिए जिला खनिज प्रतिष्ठान से प्रस्तावित कार्यों की सूची भी जनप्रतिनिधिगणों से चाही गई है।

 जिला खनिज अधिकारी ने जानकारी देकर बताया कि जिला खनिज प्रतिष्ठान अंतर्गत वर्ष 2023-24 तक कुल राशि 495766538 रूपये प्राप्त हुई है जिसमें से जिला स्तर पर अनुमोदित कार्यों की कुल लागत राशि 381381700 रूपये है तथा वित्तीय वर्ष 2023724 तक कार्यों हेतु अवशेष कुल राशि 40986829 रूपये हैं। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त होने वाली संभावित राशि 8 करोड़ रूपये है। उन्होने बताया कि वर्ष 2015-16 से 2023-24 तक कुल 202 कार्य स्वीकृत किए गए थे जिनमें से 72 कार्य पूर्ण हो गए हैं जबकि 115 कार्य प्रगतिरत तथा 10 कार्य अप्रारंभ या निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होने बताया कि जिला खनिज प्रतिष्ठान अंतर्गत उच्च प्राथमिकता क्षेत्रों में 60 प्रतिशत तथा अन्य प्राथमिकता क्षेत्रों में 40 प्रतिशत खर्च करने का प्रावधान है। उच्च प्राथमिकता क्षेत्र में पेयजल प्रदाय, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, स्वास्थ्य की देखभाल, शिक्षा, महिलए एवं बाल कल्याण, वृद्ध एवं निःशक्तजन कल्याण, कौशल विकास एवं स्वच्छता सम्मिलित है। अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में भौतिक अवसंरचना, सिंचाई, ऊर्जा एवं वाटर शेड विकास तथा खनन जिलों मे पर्यावरण की गुणवत्ता में अभिवृद्धि करने के लिए कोई अन्य उपाय शामिल

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

तबादलों की सुनामी! 24 घंटे में 5 हजार कर्मचारी-अधिकारी बदले, सरकार की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

तबादलों की सुनामी! 24 घंटे में 5 हजार कर्मचारी-अधिकारी बदले, सरकार की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

भोपाल  मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद तबादला नीति के तहत अब तक की…

12 minutes ago
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, गुणवत्ता और तय समय में काम पूरा करने के दिए निर्देश

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, गुणवत्ता और तय समय में काम पूरा करने के दिए निर्देश

रायपुर/कांकेर. प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा…

18 minutes ago
CG : चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

CG : चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

755 करोड़ रूपए की परियोजना को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं…

36 minutes ago
चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को…

57 minutes ago
CM मोहन यादव आज उज्जैन में देंगे करोड़ों की सौगात, झारडा में 188.42 करोड़ के बैराज का करेंगे लोकार्पण

CM मोहन यादव आज उज्जैन में देंगे करोड़ों की सौगात, झारडा में 188.42 करोड़ के बैराज का करेंगे लोकार्पण

उज्जैन  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उज्जैन जिले की झारड़ा तहसील में 188.42 करोड़…

58 minutes ago
CG : डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : CM विष्णुदेव साय …

CG : डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755…

1 hour ago