चिन्हित रोगियों को उपयुक्त अस्पतालों में भेजकर उपचार कराया जायेगा : वन मंत्री श्री रावत

भोपाल
वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने कहा कि चिन्हित रोगियों को उपयुक्त अस्पतालों में भेजकर उपचार कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति में शामिल सहरिया समुदाय के शिक्षित युवाओं को बिना प्रतियोगी परीक्षा के न्यूनतम योग्यता के आधार पर विभिन्न विभागों में नौकरी दिलाने के प्रयास किये जायेंगे। वन मंत्री श्री रावत श्योपुर जिले के ग्राम कराहल स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ की थीम पर आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जागरूक होकर अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका निभायें। श्री रावत ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिये पौध-रोपण भी करें।

वन मंत्री श्री रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कराहल आगमन के समय की गई घोषणा के अनुसार वन विभाग द्वारा 3 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। उन्होंने बताया कि यह सड़कें कराहल से मेहरवानी, रानीपुरा से दांती और दांती से पहेला तक बनाई जायेंगी।

वन विभाग द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में 1067 रोगियों का परीक्षण किया गया और उन्हें नि:शुल्क दवाइयाँ दी गईं। शिविर में श्योपुर जिला चिकित्सालय के 11, गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के 5, कुल 16 चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएँ दी गईं। शिविर में विशेषकर चर्मरोग, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, सर्जन, न्यूरो सर्जन से संबंधित रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। शिविर में परीक्षण के उपरांत 81 रोगियों को चिन्हित कर बेहतर इलाज के लिये अन्य चिकित्सालयों में रेफर किया गया। जाँच के दौरान 118 रोगियों का सिकलसेल और 102 मरीजों की खून की जाँच की गई। शिविर में 28 आयुष्मान-कार्ड, 39 आभा आईडी बनाये गये। साथ ही 2 दिव्यांगजनों के मेडिकल प्रमाण-पत्र भी बनाये गये। एकलव्य आदर्श विद्यालय कराहल के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। शिविर में सीसीएफ ग्वालियर श्री टी.एस. सुलिया, डीएफओ श्री सी.एस. चौहान, सीईओ जनपद श्री अभिषेक त्रिवेदी, जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

10 hours ago
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…

10 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…

10 hours ago
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…

10 hours ago