बमीठा
छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध मादक पदार्थ जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
रात्रि करीब 12 बजे रात्रि गश्त के दौरान थाना बमीठा को ग्राम बमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब संग्रह होने की सूचना प्राप्त हुई। थाना बमीठा पुलिस ग्राम बमारी पहुंची एवं एक भवन जिसमें आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ शराब संग्रह की सूचना प्राप्त हुई थी, विधिवत तलाशी ली गई। भवन के अंदर 8 पेटी अवैध मादक पदार्थ प्रिंस लेमन देसी मदिरा, 400 क्वार्टर मात्रा करीब 72 लीटर कीमत 28000 रुपए जप्त की गई। थाना बमीठा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है, आरोपी की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खजुराहो श्री सलिल शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक एम एल मरावी, सहायक उप निरीक्षक अशोक शर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक उदयवीर, आरक्षक निकेश, आरक्षक मनीष चौरसिया की मुख्य भूमिका रही।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…