प्रदेश के स्कूलों में बच्चों के नामांकन की कमी पर कलेक्टर्स को लिखा गया पत्र

भोपाल
राज्य शिक्षा केन्द्र ने जिला कलेक्टर्स को पत्र लिखकर पिछले वर्ष के मुकाबले विद्यार्थियों के नामांकन में आई गिरावट का विश्लेषण करने के लिये कहा है। पत्र में कहा गया है कि स्टूडेंट प्रोग्रेशन का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इस प्रोग्रेशन की प्रोसेस में स्कूल के शिक्षकों द्वारा बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को शाला से अनमैप्ड करके ड्रॉपबॉक्स में भेज दिया गया है। इस वजह से विद्यार्थियों के नामांकन में गिरावट देखने को आ रही है। पत्र में कहा गया है कि शाला में अनमैप्ड स्टूडेंट की स्कूलवार और स्टूडेंटवार जानकारी जिले के पास उपलब्ध है। इस कार्य की स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा भी समीक्षा की जा रही है।

जिले में शाला से अनमैप्ड स्टूडेंट को उसकी अध्ययनरत शाला में उसकी पात्रतानुसार कक्षा में मैप किया जाना है। यह कार्य 31 अक्टूबर 2024 तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाये। निर्देश में कहा गया है कि मैपिंग की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित की जाये। ब्लॉक लेबल और जनशिक्षा केन्द्र स्तर से भी अनमैप्ड स्टूडेंट की मैपिंग का लक्ष्य दिया जाये। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी और डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट को-ऑर्डीनेटर की जिम्मेदारी तय करने के लिये भी कलेक्टर्स को कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि जो विद्यार्थी ड्रॉपबॉक्स में भेज दिये गये हैं, उन्हें राज्य सरकार की नि:शुल्क पाठय-पुस्तक, गणवेश और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।

ड्रॉपबॉक्स स्टूडेंट
ड्रॉपबॉक्स एक ऐसा ऑनलाइन बॉक्स जो सभी की पहुँच होता है, जिसमें देशभर में स्कूल से अनमैप्ड स्टूडेंट्स की जानकारी होती है। देशभर में ऐसे स्टूडेंट्स को खोजने के लिये ऑनलाइन सुविधा है, जिससे शाला से अनमैप्ड स्टूडेंट को ट्रेक किया जाकर स्कूल में दर्ज किया जा सके। ड्रॉपबॉक्स स्टूडेंट वे स्टूडेंट होते हैं जो विगत सत्र में किसी स्कूल में दर्ज थे, किन्तु वर्तमान सत्र में किसी भी स्कूल में दर्ज के रूप में दिखाई नहीं दे रहे हैं। सामान्यत: स्कूल शिक्षक स्टूडेंट्स के प्रोग्रेशन के दौरान स्टूडेंट की जानकारी नहीं मिलने की स्थिति में बिना जाँच-पड़ताल किये स्टूडेंट को ड्रॉपबॉक्स में भेज देते हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत धनिया की खेती से किसान रतिराम की बढ़ी आय

CG : राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत धनिया की खेती से किसान रतिराम की बढ़ी आय

महासमुन्द , जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक रतिराम पटेल ने…

5 minutes ago
CG : ’सुशासन तिहार 2026: टेम्पू शिविर में 534 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ’

CG : ’सुशासन तिहार 2026: टेम्पू शिविर में 534 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ’

’प्रधानमंत्री आवास की चाबी, किसान क्रेडिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और फलदार पौधों का किया…

9 minutes ago
CG : ’खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण’

CG : ’खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण’

’वितरण में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, 8 केंद्रों पर बैन’ रायपुर भारत सरकार और राज्य…

14 minutes ago
CG : ’मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’

CG : ’मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’

’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा धावक अनिमेष कुजूर की ऐतिहासिक उपलब्धि और मल्हार की सांस्कृतिक…

19 minutes ago
इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मुसीबत, रतलाम में किशोरी को ब्लैकमेल कर दरगाह में कराया निकाह

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मुसीबत, रतलाम में किशोरी को ब्लैकमेल कर दरगाह में कराया निकाह

ढोढर/रतलाम. इंटरनेट मीडिया से हुई दोस्ती के बाद 17 वर्षीय किशोरी को धमकाकर निकाह कराने…

25 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई शहरों का तापमान गिरा; रायपुर में आज बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई शहरों का तापमान गिरा; रायपुर में आज बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नौपता के बीच बारिश और बदली ने लोगों को राहत दी है.…

1 hour ago