धमतरी । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 30 सितम्बर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के कमरा नंबर 45 में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 520 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।
इसमें 18 से 35 वर्ष तक की आयु के दसवीं, बारहवीं, स्नातक और डिप्लोमा इन फायर सेफ्टी शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदक हिस्सा ले सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के इच्छुक आवेदक शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ नियत तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…