छत्तीसगढ़

CG : भालू के हमले में बच्ची की मौत, बकरी चराने गई थी…

पेंड्रा । मारवाही वन मंडल में भालू का आतंक जारी है। ताजा मामले में भालू ने 13 साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला। बच्ची अपने घर से खेत की ओर बकरी चराने गई थी। तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। मरवाही वनमण्डल में पिछले डेढ़ माह में भालू के 20 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

मामला मरवाही के बेलझिरिया ग्राम के डोंगराटोला का है। बिहान लाल केवट की 13 साल की बच्ची विद्या केवट अपने घर से खेत की ओर बकरी चराने गई थी। इस दौरान शाम को बच्ची का सामना जंगली भालू से हो गया। भालू ने उस पर घातक हमला करते हुए चेहरे और पीठ को बुरी तरह से नोच दिया। जिससे मासूम बच्ची की मौत हो गई।

डेढ़ महीने में 20 से ज्यादा हमले…
मिली जानकारी के अनुसार मरवाही वनमण्डल में पिछले डेढ़ माह में भालू के 20 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कुछ जनकारो का कहना है कि, लगातार जंगलों में पेड़ों की कटाई, अवैध कब्जे, उत्खनन, वन संसाधनों पर मानवीय दखल के कारण भालू और अन्य जीव लगातार आबादी की ओर पहुंच रहे है। वहीं पिछले कुछ घटनाओं में भालू को काफी आक्रामक देखा गया है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

46 minutes ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

56 minutes ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

1 hour ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

1 hour ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

2 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

2 hours ago