छत्तीसगढ़

CG : एक्सिस बैंक को 85 लाख का चूना लगाने वाली महिला को जेल

धमतरी । आठ साल पहले लोन के नाम पर 85 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाकर एक्सिस बैंक के मैनेजर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी थी। आरोपित महिला लंबे समय से फरार थी। तीन सितंबर को फरार आरोपित महिला का पता चलने पर उसे गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया है।

धमतरी डीएसपी भावेश साव ने बताया कि यह आठ साल पुराना मामला है। एक्सिस बैंक के मैनेजर योगेश देशमुख ने वर्ष 2021 में सिटी कोतवाली में शिकायत कर महिला उषा ज्ञानचंदानी के खिलाफ 85 लाख रूपये का ठगी कर लोन लेने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस पर पुलिस ने महिला के खिलाफ जुर्म दर्ज कर अपराध दर्ज कर आरोपित महिला की पतासाजी में पुलिस जुटी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपित महिला ने वर्ष अगस्त 2016 में यह लोन लिया गया था। धमतरी जिले में आठ साल पुराने ठगी के इस मामले में पुलिस को अब जाकर सफलता मिली है। धमतरी के एक्सिस बैंक से एक महिला जो बालाजी सेल्स की प्रोपराइटर थी, ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर 85 लाख रुपये का लोन लिया था और फरार चल रही थी।

बैंक ने जब दस्तावेजों की बारीकी से जांच की, तब पता चला कि महिला के दस्तावेज फर्जी हैं। इसके बाद मामले की शिकायत की गई थी। पुलिस इस पकड़ने में जुटी थी।

महिला लगातार जगह बदलकर रह रही थी और पुलिस को चकमा दे रही थी, लेकिन तीन सितंबर 2024 को पुलिस ने इसे पकड़ने में सफलता पा ली। फरार महिला को गिरफ्तार कर लिया। ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपित महिला को जेल भेज दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री …

15 minutes ago
गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव

गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव

रायपुर. छत्तीसगढ़ में फर्जी निकाह रोकने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने नए नियम बनाए हैं. गैर…

20 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 8 जुलाई को धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र…

25 minutes ago
एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री…

27 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे…

28 minutes ago
MP में 10 साल बाद प्रमोशन प्रक्रिया को मिली रफ्तार, 190 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर; देखें पूरी सूची

MP में 10 साल बाद प्रमोशन प्रक्रिया को मिली रफ्तार, 190 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर; देखें पूरी सूची

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने करीब एक दशक से लंबित तहसीलदारों की नियमित पदोन्नति प्रक्रिया…

30 minutes ago