धमतरी । पुलिस द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा खेलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी नगरी द्वारा चार अलग-अलग जगहों पर चार सटोरियों को सट्टा पट्टी सहित सट्टा लिखते नगरी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।

(01) अप० क्र० – 70/24

आरोपी- रिजवान खान पिता रियाज खान उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 12 चुरियारा पारा मस्जिद के पास नगरी द्वारा

दैनिक बाजार नगरी के पास आम जगह पर सट्टा खेलाआ जा रहा था जिसके पास से

जप्त सामाग्री-: एक नग सट्टा पट्टी एक नग डॉट पेन नगदी रकम 3700/- एवं पुराने इस्तेमाली वीवो कंपनी का नीला रंग का मोबाइल कीमती 5000/- रुपए जुमला रकम 8700/- रुपये जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

(02)-अप० क्र० – 71/24

आरोपी- राजकुमार सेन पिता फिरंता सेन उम्र 57 वर्ष साकिन राइसमिल पारा वार्ड क्रमांक 08 नगरी द्वारा बंधापारा छिपली जाने वाली सड़क मोड किनारे नगरी के पास आम जगह पर सट्टा खेलाया जा रहा था जिसके पास से

जप्त सामाग्री-: एक नग सट्टा पट्टी एक नग डॉट पेन नगदी रकम 610/- एवं एक नग कीपैड मोबाइल आइटेल कंपनी का सफेद रंग का मोबाइल कीमती 1200/- रुपए जुमला रकम 1810/- रुपये जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

(03)- अप० क्र० – 72/24

आरोपी- मोहम्मद हकीम पिता तार मोहम्मद उम्र 50 वर्ष साकिन बंधापारा नगरी द्वारा आम जगह बंधापारा छिपली जाने वाली सड़क मोड किनारे नगरी के पास सट्टा खेलाया जा रहा था जिसके पास से

जप्त सामाग्री- एक नग सट्टा पट्टी एक नग डॉट पेन नगदी रकम 7500/- एवं पुराने इस्तेमाल सैमसंग कंपनी का का मोबाइल कीमती 4000/- रुपए जुमला रकम 11500/- रुपये

जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

( 04) अप०क्र० -73/24

आरोपी- खेमचंद पटेल पिता स्वर्गीय काशीराम पटेल उम्र 60 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 04 नगरी द्वारा दैनिक बाजार नगरी के आम जगह पर सट्टा खेलाया जा रहा था जिसके पास से

जप्त सामाग्री- एक नग सट्टा पट्टी एक नग डॉट पेन नगदी रकम 690/- एवं पुराने इस्तेमाल रेडमी मॉडल 9A नीला रंग का मोबाइल कीमती 5000/- रुपए जुमला रकम 5690/- रुपये जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

चारों सटोरिये से-: एक सटोरियों से नगद 3700/- रूपये,एवं दुसरे सटोरियों से 610/-रूपये तीसरे सटोरिये से 7500/- रूपये एवं चौथे सटोरिये से 690/-रुपये कुल 12500/- रूपये एवं 04 नग मोबाईल कीमती 15200/- रूपये कुल जुमला 27700/- रूपये,04 नग सट्टा पट्टी सहित 04 नग लेखन सामाग्री किया गया जब्त चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना नगरी में अप.क्र.70,71,72,73/24 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 06 (क)जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *