चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार, पकडे जाने पर खाया जहर, भोपाल रेफर

हरदा

छीपाबड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपित सुनील पिता जगन्नाथ कोरकू (22 वर्ष) घटना के सातवें दिन रविवार को पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसे रहटगांव के पास मोहनपुर स्थित माता मंदिर के नजदीक पकड़ा गया। उसके मोहनपुरा के पास होने की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने उसे मारने की कोशिश भी की, लेकिन किसी तरह पुलिस ने उसे वाहन में बैठाकर सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचा दिया।

ग्रामीणों ने किया घेराव
मेडिकल जांच में पता चला कि आरोपित ने जहर का सेवन कर लिया है, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस को जिला अस्पताल का मुख्य गेट बंद करना पड़ा।
गेट पर भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए। इसके बाद भी भीड़ कंट्रोल नहीं हो पा रही थी। गौरतलब है कि कुरकुरे दिलाने के बहाने आरोपित मासूम को नदी किनारे ले गया था, जहां उसने दुष्कर्म किया। आरोपित की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपित पहले भी दुष्कर्म के एक मामले में 3 साल जेल की सजा काट चुका है।

खेतों में इधर-उधर भाग रहा था आरोपित
पुलिस को शनिवार शाम को सूचना मिली थी कि आरोपित रहटगांव क्षेत्र में देखा गया है। इसके बाद दर्जनों पुलिसकर्मी एसपी अभिनव चौकसे की मौजूदगी में आरोपित को खेतों में ढूंढने लगे, लेकिन रात में उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह आरोपित मोहनपुर माता मंदिर के पास से पकड़ा गया।
ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों दोनों ने मिलकर उसे दबोचा। एसपी चौकसे ने बताया कि आरोपित सुनील मोहनपुर के पास से पकड़ा गया है। उसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जांच में पता चला कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद उसे भोपाल रेफर किया गया है।
जिला अस्पताल में आरोपित की जांच करने वाले नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डा. राजेश सतीजा ने बताया कि सल्फास का सेवन करने से आरोपित की तबीयत बिगड़ी है। प्रारंभिक उपचार देकर भोपाल रेफर किया है। उसकी हालत नाजुक है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

8 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

8 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

8 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

8 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

9 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

9 hours ago