पूर्व यौन अपराधियों की सघन जांच एवं प्रतिबंधात्‍मक कार्रवाई की कवायद शुरू

भोपाल
मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में महिला एवं बाल सुरक्षा को सुनिश्चित करने तथा शांति एवं कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में डीजीपी श्री सुधीर सक्‍सेना द्वारा गत् दिवस वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्‍यम से प्रदेश में यौन अपराधों की प्रभावी रोकथाम ,यौन अपराधियों की सघन जांच और यौन अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी पुलिस अधीक्षकों को दिए गए  निर्देशों  के तारतम्य में  पूरे प्रदेश में पुलिस द्वारा व्यापक अभियान के रूप में ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

पिछले दस वर्षेां में यौन/लैंगिक अपराधों में संलिप्‍त लोगों की सघन जांच शुरू लैगिंक अपराधों में संलिप्‍त रहे लोगों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रदेश के सभी थाना क्षेत्रों में विगत दस वर्षों में इस तरह के अपराधों में लिप्‍त रहे लोगों की सघन जाँच एवं निगरानी प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस के विभिन्‍न डाटा बेस से यौन अपराधियों विशेषत: एक से अधिक बार इस तरह के अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों की जानकारी संकलित की गई है। साथ ही कम उम्र की नाबालिग बालिकाओं से बलात्कार में दोषी अपराधियों को भी चिन्हित किया जा रहा है।जो अपराधी अपना क्षेत्र छोड़कर अन्यत्र  निवास कर रहे हैं ,उनकी संबंधित पुलिस थाने को जानकारी देना सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। पूरे प्रदेश में लगभग51052यौन अपराधियों का डाटा बनाकर चिन्हित किया गया है। पिछले 24घंटों में 2469यौन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई तथा 2447यौन अपराधियों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी गई।इस प्रकार एक दिन में लगभग 4916यौन अपराधियों से पुलिस द्वारा पूछताछ कर सख्त हिदायत दी गई है।
पूरे प्रदेश में पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में ऐसे अपराधियों की कोई भी गतिविधी / आचरण संदिग्‍ध या संदेहास्‍पद पाए जाने पर हिदायत दी जा रही है।अपराधियों को बॉउन्‍ड ओवर तथा विधि अनुसार अन्य कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पु‍नरावृत्तिकर्ता अपराधियों की हिस्‍ट्रीशीट  तैयार की जा रही है तथा आदतन अपराधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।  शासन की मंशानुसार पॉस्‍को एक्‍ट तथा अन्‍य यौन अपराधों संबंधित  फास्‍ट ट्रेक कोर्ट में चल रहे मामलों के त्‍वरित निराकरण के लिए फॉलोअप लिया जा रहा है तथा डीपीओ और अन्‍य संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर पीडि़त को त्‍वरित न्‍याय तथा अपराधी को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रयास जारी हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सेफ क्लिक 2.0″ के तहत प्रदेश भर के विद्यालयों में गूंजी साइबर सुरक्षा की शपथ

सेफ क्लिक 2.0″ के तहत प्रदेश भर के विद्यालयों में गूंजी साइबर सुरक्षा की शपथ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप एवं पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के…

27 minutes ago
सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ

सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के…

27 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन अवकाश प्रणाली प्रारंभ

मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन अवकाश प्रणाली प्रारंभ

भोपाल पुलिस कर्मियों की सेवा प्रबंधन प्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी, त्वरित एवं सुगम बनाने…

37 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सुकमा…

42 minutes ago
मध्यप्रदेश के “ई-नगर पालिका” पोर्टल को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026

मध्यप्रदेश के “ई-नगर पालिका” पोर्टल को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त  संकेत भोंडवे ने कहा कि "नगरीय विकास एवं आवास…

47 minutes ago
जनपद पंचायत CEO का तबादला, अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

जनपद पंचायत CEO का तबादला, अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

मोहला-मानपुर. निर्माण कार्यों के भुगतान में कथित कमीशनखोरी, अनावश्यक देरी और अनदेखी का आरोप लगाते…

1 hour ago