बलवाड़ा में आने वाले ग्राम कुंडिया में संजा माता का विसर्जन करने के दौरान तीन बालिकाएं चोरल नदी में डूब गई, हुई मौत

खरगोन/बलवाड़ा
बलवाड़ा में आने वाले ग्राम कुंडिया में संजा माता का विसर्जन करने के दौरान तीन बालिकाएं चोरल नदी में डूब गई, जिसमें दो सगी बहनें हैं। तीनों बालिकाओं को पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला। उन्हें बलवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने तीनों बालिकाओं को मृत घोषित कर दिया। तीनों बालिकाओं के शव को बडवाह सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले गए।

जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह 11 बजे ग्राम कुंडिया की बालिकाएं श्राद्ध पर्व समापन के बाद संझा माता की फुल-पाती का विसर्जन करने समीप चोरल नदी पर गई थी। इस दौरान एक बालिका का पैर फिसला, जिसके बाद एक दूसरे को बचाने में चार बालिकाएं नदी में डूबने लगी।
 
दो सगी बहनों की मौत
एक बालिका को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन दो सगी बहन मीनाक्षी पुत्री मनोज (12) व अंशिका पुत्री मनोज (10) के साथ करिश्मा पुत्री विनोद (14) डूब गई। तीनों करोदिया गांव की रहने वाली थी। बालिकाओं के शव को बाहर निकालकर उन्हें बलवाड़ा अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद ग्राम कुंडिया व बलवाडा में मातम पसर गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

4 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

4 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

4 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

4 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

5 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

5 hours ago