शहडोल : मां ने बेटे को डेढ़ लाख रुपये नहीं दिए तो, बेटे ने पिता के शव को मुखाग्नि देने से इनकार कर दिया

शहडोल

शहड़ोल जिले में कलयुगी बेटे ने अपने पिता के शव को मुखाग्नि देने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि मां ने उसे डेढ़ लाख रुपये नहीं दिए थे. जब बेटे ने मां की बात नहीं मानी तो फिर उन्होंने खुद ही अपने पति को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया. इसको लेकर पीड़िता ने पुलिस से अपने बेटे की शिकायत की है.

शहडोल जिले के ब्यौहारी के रहने वाले रामस्वरूप बर्मन (65) और पार्वती के एक बेटे और दो बेटियां हैं. इकलौते बेटे मनोज बर्मन विवाहित हैं. शादी के बाद से ही रुपयों को लेकर उसकी पिता के साथ अनबन रहती थी. आए दिन मनोज पैसों की मांगकर झगड़ा करता रहता था. रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर वह ब्यौहारी में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहने लगा था.  

पिता की मौत से पहले मांगे थे डेढ़ लाख रुपये

पिता की मौत से एक दिन पहले भी वह अपने पिता के घर आया था और डेढ़ लाख रुपये की, लेकिन मां ने रुपये नहीं होने की बात कहकर उसे मना कर दिया. जिससे नाराज होकर वह रात में वहां से चला गया. अगली सुबह पहले से ही बीमार चल रहे मनोज के पिता का निधन हो गया. मां ने बेटे से मोबाइल पर बात करते हुए पिता की मौत की खबर देकर जल्दी घर आने को कहा, लेकिन उसने मां से दो टूक शब्दों में कहा कि मुझे पैसे भेजो. पिता की लाश घर में होने बाद भी बेटे का दिल नहीं पसीजा और उसने मां से यह तक कह दिया कि घर बेचकर मुझे पैसे दो, वरना मैं पिता को मुखाग्नि देने नहीं आऊंगा.

पत्नी ने ही किया पति का अंतिम संस्कार

मनोज ने मां की बात नहीं मानी और उल्टे अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया. मृतक की पत्नी पार्वती ने स्वयं ही पति को मुखाग्नि देने का निर्णय लिया और पति को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया. पति के अंतिम संस्कार के दो दिन बाद पार्वती अपनी बेटी सुषमा और सुमन के साथ ब्यौहारी थाना गई और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई. हालांकि पुलिस को भी समझ नहीं आया कि वह क्या करे तो उसने महिला को NCR काट कर दे दिया. पुलिस ने स्वयं को इस मामले में हस्तक्षेप करने योग्य नहीं पाया.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Bodytop-news

Recent Posts

रायपुर मंडल में कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दो दिन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर

रायपुर मंडल में कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दो दिन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा और हथबंध रेलवे…

17 minutes ago
MP को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेंगे कमान; अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

MP को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेंगे कमान; अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

भोपाल  मध्य प्रदेश के लिए प्रशासनिक दृष्टि से बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। मुख्य सचिव…

22 minutes ago
CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

बालोद )। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं कृषि विभाग के उप संचालक आशीष…

26 minutes ago
CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

सूरजपुर । ‘‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना‘‘ पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना…

31 minutes ago
CG : ऋतु देवांगन ने सिलाई और स्वरोजगार से बदली अपनी जिंदगी …

CG : ऋतु देवांगन ने सिलाई और स्वरोजगार से बदली अपनी जिंदगी …

सूरजपुर । ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूह महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव…

33 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया कृष्णपुर व बतरा जलाशय का निरीक्षण …

CG : कलेक्टर ने किया कृष्णपुर व बतरा जलाशय का निरीक्षण …

सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील ने आज कृष्णपुर जलाशय एवं बतरा जलाशय का निरीक्षण कर…

37 minutes ago