राजनांदगांव| खैरागढ़ के ग्राम देवरी में मालवाहक में मिट्टीतेल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद खैरागढ़ थाने में अपराध दर्ज कर लिया गया है। देवरी निवासी नंदू ढीमर ने पुलिस को बताया कि उसने अपने मालवाहक को घर के सामने गली में खड़ा किया था। जिस पर आधी रात अज्ञात आरोपी ने मिट्टीतेल डालकर आग लगा दी। इससे मालवाहक पूरी तरह जल गया।
