रेलवे प्रशासन और S B I बैंक के बीच रेलवे सेवा पैकेज के लाभों को सुविधाजनक बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भोपाल
पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन और भारतीय स्टेट बैंक के बीच रेलवे सेवा पैकेज के लाभों को सुविधाजनक बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह एमओयू पमरे के सभी नियमित कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जिनके वेतन खाते एसबीआई में हैं। पमरे में 55,000 कर्मचारी हैं, जिनमें जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल के अलावा भोपाल और कोटा में कारखाने भी शामिल हैं।

पश्चिम मध्य रेलवे और स्टेट बैंक आफ इंडिया के बीच प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रभात एवं भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी क्षेत्रीय प्रबंधक की उपस्थिति में रेलवे कर्मचारियों के लिए रेलवे सैलरी पैकेज के लाभों के लिए समझौता ज्ञापन पर करार किया गया।

इस एमओयू पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मानव संसाधन) पूर्णिमा जैन और डीजीएम (बीएंडओ) एसबीआई हरे राम सिंह ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रभात, मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) दीपक कुमार गुप्ता सहित पमरे के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के साथ देवेश गोयल क्षेत्रीय प्रबंधक (एसबीआई), शैलेश चतुर्वेदी सहायक महाप्रबंधक, अनुराग मिश्रा और वंदना पटेल एसबीआई से उपस्थित थे।

रेलकर्मियों के लिए सुविधाएं
– एसबीआई और अन्य बैंक के एटीएम में असीमित लेनदेन।
– परिवार के सदस्यों के लिए रिश्ते फैमिली के तहत बचत खाता।
– मुफ्त एसएमएस अलर्ट, आनलाइन एनईएफटी-आरटीजीएस।
– शून्य शेष खाता।
– समूह जीवन बीमा : 10 लाख रुपये तक का समूह जीवन बीमा।
– व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा : 100 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा।
– वायु दुर्घटना बीमा : 160 लाख रुपये तक का वायु दुर्घटना बीमा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

5 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

6 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

6 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

6 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

6 hours ago