छत्तीसगढ़

CG : पुल के नीचे शराब बेचने वाला गिरफ्तार

रायगढ़। पुलिस ने अवैध महुआ शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लीटर महुआ शराब जब्त की। निरीक्षक थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव, प्रधान आरक्षक विपिन पटेल एवं हमराह स्टाफ के साथ अपराध विवेचना के लिए देहात पेट्रोलिंग पर थे, जब उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जबलपुर में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ ग्राम जबलपुर पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को प्लास्टिक की जरीकिन लेकर आते हुए देखा। उसे रोक कर चेक किया गया, जिसमें 15 लीटर की क्षमता वाली जरीकिन में लगभग 10 लीटर महुआ शराब पाई गई। पूछताछ में संदेही व्यक्ति ने अपना नाम डोलनारायण डनसेना, पिता अक्तीराम डनसेना, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम जबलपुर, थाना भूपदेवपुर, जिला रायगढ़ बताया

डोलनारायण डनसेना से शराब के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई उपयुक्त जवाब नहीं दे सका। उसकी शराब अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाने की पुष्टि होने पर, मौके पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्यवाही कर अवैध शराब जब्त की गई। आरोपी डोलनारायण को रिमांड पर भेज दिया गया है। अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई थाना प्रभारी भूपदेवपुर श्री सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में भूपदेवपुर पुलिस अवैध शराब, जुआ, सट्टा और कबाड़ जैसे अपराधों पर कड़ी नजर रख रही है और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

रायगढ़। जिले में शनिवार देर रात एक राइस मिल के गोदाम में आग लग गई।…

12 seconds ago
CG : एनीकट में डूबने से युवक की मौत …

CG : एनीकट में डूबने से युवक की मौत …

बिलासपुर। लीलागर नदी के एनीकट में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो…

8 minutes ago
CG : ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना …

CG : ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विगत 03 जून 2026 को जारी आदेश के माध्यम…

19 minutes ago
CG : सिलेंडर ब्लास्ट से दहली एसईसीएल कॉलोनी, डिप्टी मैनेजर की मौत …

CG : सिलेंडर ब्लास्ट से दहली एसईसीएल कॉलोनी, डिप्टी मैनेजर की मौत …

कोरिया । कोरिया जिले में स्थित एसईसीएल चरचा कोलियरी क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए…

22 minutes ago
CG : दंतेवाड़ा में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा …

CG : दंतेवाड़ा में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा …

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार सर्चिंग व नक्सल विरोधी अभियान…

27 minutes ago
CG : कलेक्टर ने 5 आपदा मृतकों के वारिसों के लिए किया 4-4 लाख स्वीकृत …

CG : कलेक्टर ने 5 आपदा मृतकों के वारिसों के लिए किया 4-4 लाख स्वीकृत …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार में आपदा पीड़ितों को लगातार त्वरित…

41 minutes ago