सक्ति । जिले में महानदी में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में एक युवक डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को SDRF की टीम ने 24 घंटे बाद खोज निकाला है। रविवार की सुबह 8 बजे की घटना बताई जा रही है। मामला चंद्रपुर थाना क्षेत्र का है। मिलीं जानकारी अनुसार मृतक का नाम जे.रमेश है, जो भिलाई नगर के सेक्टर 1 का रहने वाला था। अपने दो दोस्त मनोज देवांगन और नरेंद्र साहू रविवार को चंद्रपुर में महानदी के किनारे विराजित मां चंद्रहासनी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे हुए थे। इस दौरान तीनों महानदी में नहाने की बात कह दरहा घाट पहुंचे।

इस दौरान सभी नदी किनारे नहा रहे थे, तभी जे. रमेश का पैर रेत से फिसल गया। वह तेज बहाव में बह गया। वहीं दोनों दोस्तों ने बचाने की कोशिश किए, लेकिन वह तब तक दूर जा चुका था। तीनों को तैरना भी नहीं आता था। हादसे के बाद घटना की जानकारी चंद्रपुर पुलिस को दी गई। पुलिस और गोताखोरों की मदद ली गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया। रविवार की शाम तक खोजबीन की। वहीं सोमवार सुबह टीम ने फिर खोजबीन शुरू की। इसके बाद सुबह 8 बजे करीबन युवक की लाश मिली।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *