रायपुर, कलेक्टर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 02 प्रकरणों 4-4 लाख रूपए के मान से उनके वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा केशकाल तहसील के ग्राम बिन्झे निवासी सुदूराम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पुत्रियों सनो, सनिता, अनिता, सुमित्रा को तथा केशकाल तहसील के ग्राम नाचनडिही बेड़ठेमली निवासी लखमीबाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पति बीरसिंह को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *