तुमड़ीबोड़, ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन सरपंच टीकम पटेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एजेंडा वार चर्चा करते हुए पूर्व के बैठक में पारित प्रस्ताव की कार्यवाही पर चर्चा, पेंशन योजना का वार्षिक सत्यापन, प्रधानमंत्री आवास योजना के सूची का वाचन व सत्यापन, जरूरतमंदों के खाद्यान्न वितरण, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्य योजना का अनुमोदन, आवारा घुमंतू मवेशियों के रोकथाम के लिए कार्य योजना बनाने। आय-व्यय की जानकारी का अनुमोदन के साथ 15 वें वित्त के कार्यों का अनुमोदन, मौसमी बीमारियों के रोकथाम, विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों के नामों का वाचन, फसल परिवर्तन संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही प्राप्त आवेदनों पर चर्चा व प्रस्ताव पारित करते हुए ग्राम विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। सभा के समापन में सरपंच पटेल ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करने के साथ ही ग्राम सभा समापन की घोषणा की। राजनांदगांव. ग्राम सभा की बैठक में शामिल हुए ग्रामीण व अन्य।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *