छत्तीसगढ़

CG : युवक ने कई लड़कियों की लूटी आबरू, तंत्र-मंत्र का झांसा देकर बनाया शिकार…

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर एक युवक ने आधा दर्जन से ज्यादा युवतियों से शारीरिक संबंध बनाया है. पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है. बताया जा रहा कि आरोपी खुद को हिंदू बताकर हिंदू लड़कियों काे अपना शिकार बनाता था. उसने राजू सिंग के नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनाया है, जबकि आरोपी का नाम साहिल खान है.

कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ लव जिहाद, बलात्कार समेत कई मामले दर्ज हैं. उसने जादू टोना सिखाने के नाम पर युवकों के साथ भी लाखों रुपए की ठगी की है. पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने मध्यप्रदेश रवाना हो गई है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पति 307 के मामले में बिलासपुर जेल में ढाई वर्षोंं से जेल में बंद है. अपने पति को छुड़वाने के लिए वह बहुत प्रयास कर रही है. इसी दौरान साहिल खान से उनकी मुलाकात हो गई. पीड़िता और आरोपी साहिल खान के बीच 6 माह पहले अमलीडीह गांव के चाय टापरी में मुलाकात हुई थी. साहिल खान अपने आपको हिंदू बताया था लेकिन वह मुसलमान है.

पीड़िता ने आरोपी को मोटी रकम भी दी

पीड़िता से आरोपी ने तंत्र-मंत्र के माध्यम से उनके पति को जेल से छुड़वाने की बात कही. इस दौरान लड़की ने आरोपी की बातों में आ गई और मंत्र का जाप करने लगी. इस दौरान आरोपी ने जब तक शारारिक संबंध बनाएगी तब तक मंत्र काम नहीं करने की बात कही. महिला ने पति को जेल से रिहा करने आरोपी साहिल से शारारिक संबंध बनाए. मोटी रकम भी दी. फिर धर्मांतरण करने कहा. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक ही महिला नहीं, तंत्र-मंत्र सिखाने के नाम पर दर्जनों लड़कियों से संबंध बनाया है.

आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा : थाना प्रभारी

पीड़िता ने कल देर रात सिटी कोतवाली थाने में मामले की शिकायत की. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी को पकड़ने के लिए टीम मध्यप्रदेश रवाना हो गई है. इस मामले में थाना प्रभारी लालजी सिन्हा का कहना है, पुलिस मामले की जांच कर रही है. बहुत जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा.

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीजन की एक दो बारिश…

5 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव| जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर…

9 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 20 लाख से अधिक…

30 minutes ago
CG : एनएमईओ योजना के तहत कोटमीकला में 25 किसानों को वितरित किया गया मूंगफली बीज

CG : एनएमईओ योजना के तहत कोटमीकला में 25 किसानों को वितरित किया गया मूंगफली बीज

गौरेला पेंड्रा मरवाही, पेंड्रा विकासखंड के ग्राम कोटमीकला में भारत सरकार की राष्ट्रीय खाद्य तेल…

39 minutes ago
CG : पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

CG : पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

जिले में 76,544 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य उत्तर बस्तर कांकेर, पल्स पोलियो…

41 minutes ago
CG : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

CG : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का…

44 minutes ago