मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में वन समितियों का सम्मेलन आज

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में वन समितियों का सम्मेलन आज

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 57 करोड़ 42 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे

मुख्यमंत्री यादव 18 करोड़ 94 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 38 करोड़ 48 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में श्योपुर जिले की तहसील वीरपुर मुख्यालय स्थित कृषि उपज मण्डी परिसर में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों का जागरूकता सम्मेलन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 करोड़ 94 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 38 करोड़ 48 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा वन समिति के सदस्यों के बच्चों को स्कूल बैग का वितरण भी किया जायेगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विधानसभा नरेन्द्र सिंह तोमर, वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, उपाध्यक्ष सहरिया अभिकरण राज्य मंत्री दर्जा सीताराम आदिवासी और आम नागरिक उपस्थित रहेंगे।

इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

शासकीय महाविद्यालय ढोढर लागत 4 करोड़ 34 लाख, एसडीएम कार्यालय कराहल लागत एक करोड़ 31 लाख, जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेसईपुरा में 10 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य लागत 3 करोड़ 78 लाख, तहसील वीरपुर में नल-जल योजना लागत 5 करोड़ 39 लाख, ग्राम बड़गाँव नल-जल योजना लागत एक करोड़ 82 लाख, ग्राम आसीदा नल-जल योजना लागत एक करोड़ 30 लाख और ग्राम कुडायथा नल-जल योजना लागत एक करोड़ 30 लाख के विकास कार्य शामिल हैं।

विकास कार्यों का होगा भूमि-पूजन

पीएम जन-मन योजना में श्योपुर विकासखण्ड के 6 ग्रामों में मल्टीपर्पस सेंटर निर्माण लागत 3 करोड़ 60 लाख, विजयपुर एवं कराहल विकासखण्ड क्षेत्र के 18 ग्रामों में मल्टीपर्पस सेंटर का निर्माण कार्य लागत 10 करोड़ 80 लाख और तहसील विजयपुर में 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन निर्माण कार्य लागत 24 करोड़ 8 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

एमसीबी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मनेन्द्रगढ़ योग, स्वास्थ्य और जनजागरण…

26 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

अम्बिकापुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों…

37 minutes ago
भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता की…

40 minutes ago
CG : महिला को एंटी-स्नेक वेनम लगाने में देरी, मौत …

CG : महिला को एंटी-स्नेक वेनम लगाने में देरी, मौत …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला अस्पताल में सर्पदंश की शिकार 45 वर्षीय महिला उर्मिला बाई की इलाज के…

42 minutes ago
CG : नौगई हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मंत्री रामविचार नेताम ने की मुलाकात …

CG : नौगई हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मंत्री रामविचार नेताम ने की मुलाकात …

कोरिया। जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का…

1 hour ago
CG : छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में PM-USHA की महा-क्रांति …

CG : छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में PM-USHA की महा-क्रांति …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत में एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है।…

1 hour ago