डोंगरगढ़।क्वांर नवरात्र पर्व के दौरान डोंगरगढ़ पुलिस ने मां बम्लेश्वरी दर्शन को आने वाले पदयात्री भक्तों की सेवा में फल, बिस्किट, पेयजल आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया।

एसडीओपी आशीष कुंजाम, थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा की मंशानुसार पुलिस ने दर्शनार्थियों के प्रति सेवा भावना के उद्देश्य से डोंगरगढ़ थाना स्टाफ ने पर्व के छठवें दिन पदयात्री मार्ग पर माता के चरणों में वंदन करने आने वाले पदयात्रियों को चायएपानी, बिस्किट, फल पेयजल वितरण कर सकुशल दर्शन करने का गाइडलाइन दिया। मंदिर दर्शन कराने की व्यवस्था की गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *