डिंडोरी
कलजुग मे हर बात संभव कहावत  ही नही बल्कि  यह सच्चाई भी है की पूत कपूत हो सकता है पर माता कभी कूमाता नही होती।किन्तु इन कहावतो के बिल्कुल विपरीत  हुआ जो दिल दहलाने  बाली है।6 माह के बच्चे को जीवन देने बाली माँ ने ही उसका जीवन छीना ।

सोमवार की सुबह कोतवाली डिंडोरी अंतर्गत केवलारी घाट से बच्चे की लाश बरामद होने के मामले का खुलासा हो गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम को माँ ने ही बच्चे की हत्या कर शव नर्मदा नदी में बहाया था। पुलिस ने सबूतों के आधार पर की गई पूछताछ में हत्यारी माँ ने अपना गुनाह कबूल लिया है। बताया गया है कि ज्योति अपने 6 माह के पुत्र रेवांचल के साथ खनूजा कॉलोनी में अपने माता पिता के घर पर रहती थी, रविवार की शाम गुस्से में ज्योति ने रेवांचल के सिर पर चीप पटक दी, इस दौरान घर पर कोई नही था। रेवांचल को मृत समझ ज्योति ने थैले में रखा और नर्मदा पहुंचकर पानी मे बहा दिया। जिसके बाद सोमवार की सुबह रेवांचल की लाश केवलारी घाट पर बरामद हुई थी। शव की पहचान रेवांचल के रूप में होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की थी और PM रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला कायम किया था।

विवेचना के दौरान प्राप्त सबूत और घटनाक्रम की बुनियाद पर पुलिस ने ज्योति के विरुद्ध धारा 302 और 201 के तहत मामला कायम कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ज्योति की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चीप को पुलिस ने वारदात स्थल से जप्त कर लिया है।

गौरतलब है कि वार्ड नंबर 6, खनूजा कॉलोनी में घटना के बाद से दहशत का माहौल है, लोग अपने छोटे बच्चों को घर से नहीं निकलने दे रहे है। जघन्य अपराध को अंजाम देने वाली अपने ही 6 माह के बेटे की निर्मम हत्या करने की आरोपी युवती की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *