cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव I शांतिनगर वार्ड के लोगों ने एक ज्ञापन सौंप कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। वार्ड के लोगों ने बताया कि यहां शासकीय भूमि एवं रास्ते की भूमि में कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर निर्माण कराया जा रहा है। शांतिनगर वार्ड 6 में गली 4 व 5 के बीच स्थित नहर-नाली रोड से अतिक्रमण नहीं हटने पर वार्ड वासियों ने चक्काजाम और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने से लोगों ने आक्रोश जताया है।

लोगों ने बताया शासकीय भूमि पर अवैध ढंग से कॉलम खड़ा कर पक्की दीवार एवं ढांचा बनाया जा रहा है। रास्ता सकरा होने के कारण दो पहिया एवं चार पहिया वाहन से आवाजाही में परेशानी हो रही है। अतिक्रमण करने वाले तीनों शासकीय कर्मचारी हैं। उन्होंने एक पेड़ काट कर रोड पर रख दिया जिससे आवाजाही में परेशानी होती है। वाहनों को रोड पर खड़ा किया जाता है। वहीं दूसरी जगह पर शासकीय भूमि एवं रोड तक मकान निर्माण करने कॉलम के लिए गड्ढा खोद दिया गया है। एक जगह पर शासकीय भूमि में पक्का निर्माण कर लिया है जिसकी छत ढलाई बाकी है। तीनों शासकीय कर्मचारी होकर शासन के नियमों का उल्लंघन कर अतिक्रमण कर रहें हैं। नहर-नाली का सीमांकन राजस्व विभाग द्वारा किया गया है जिसमें नहर-नाली की कुल चौड़ाई 66 फुट है यहां अतिक्रमण किया जा रहा है। कुछ ने निगम से भवन अनुज्ञा प्राप्त नहीं की है। छत्तीसगढ़ भूमि विकास अधिनियम के नियमों का उल्लंघन किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *