भाेपाल
 भोपाल में शुक्रवार को दिनभर चले रिमझिम के बाद शाम तेज बारिश शुरू हो गई। शिवपुरी, दतिया, भिंड और श्योपुर में बुधवार-गुरुवार रात से बारिश का दौर जारी है। कोटा बैराज से छोड़े गए 12 हजार क्यूसेक पानी और बारिश के असर से मुरैना में राजघाट पर चंबल का जलस्तर 4 मीटर बढ़ गया है। यहां नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 11.5 मीटर नीचे है। श्योपुर में पार्वती और अमराल नदी उफान पर है। श्योपुर से कोटा हाईवे बंद हो गया है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड के साथ इंदौर-भोपाल में भी तेज बारिश होने की चेतावनी दी है। पूरे प्रदेश में मानसून एक्टिव रहेगा। अगले कुछ दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस चक्रवात के शनिवार काे पूर्वी मप्र पर आने की संभावना है। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक शनिवार काे भाेपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडाेल, सागर, रीवा, ग्वालियर एवं चंबल संभागाें के जिलाें में वर्षा हाेने के आसार हैं। इस दौरान भाेपाल, नर्मदापुरम संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हाे सकती है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *