सरगुजा। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के कोटछाल-कापू मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की आमने – सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पिता व अबोध बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। तेज गति को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट के कारण तीनों की मौत हुई।

जानकारी के अनुसार जामकानी जूनापारा निवासी दिलीप राम ( 38) , पत्नी और पांच वर्षीय अबोध बेटी रोशनी के साथ साप्ताहिक बाजार गया था। वह वापस लौट रहा था। मार्ग में उनकी मोटरसाइकिल जामकानी के ठाकुरपारा निवासी विक्रम (19) से टकरा गई। विक्रम भी मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था। टक्कर इतनी टेस्टी की दोनों मोटरसाइकिल में सवार चारों लोग छींटक कर पक्की सड़क पर गिर गए। सिर में आई गंभीर चोट की वजह से दिलीप ,उसकी बेटी तथा विक्रम की मौत हो गई। दुर्घटना में दिलीप की पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे एंबुलेंस से सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल बुरी तरीक़े से क्षतिग्रस्त हो गई है। मृतकों के शवों को सीतापुर पहुंचा दिया गया है। इस मार्ग पर तेज गति के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *